Advertisment

BOLLYWOOD: सुहाना खान से मिली उनकी हमशक्ल, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

BOLLYWOOD: सुहाना खान से मिली उनकी हमशक्ल, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन BOLLYWOOD: Suhana Khan met her lookalike, people gave funny reactions

author-image
Bansal news
BOLLYWOOD: सुहाना खान से मिली उनकी हमशक्ल, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

BOLLYWOOD: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती है। वैसे भी उनके डेब्यू का सभी को इंतजार है। हाल ही में सुहाना अपनी मां गौरी के साथ दुबई में छुट्टियां मना रही है। इसी दौरान सुहाना की मुलाकात उनकी हमशक्ल बरीहा से हुई है। इसे देखने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स किए है।

Advertisment

हमशक्ल देखने के बाद लोगों ने ये कहा

बता दें कि सुहाना की तरह दिखने वाली बरीहा की तस्वीरें पहले भी वायरल होती रही हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें सुहाना की हमशक्ल कहते है। पोस्ट में बरीहा और सुहाना किसी रेस्टोरेंट में नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए बरीहा ने कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार मैं अपनी हमशक्ल सुहाना खान से मिली। उन सभी के लिए जो मुझे डीएम में उसकी तस्वीरें भेजते रहते हैं।'

publive-image

इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने लिखा, 'जब दो बहनें मिलती है, हाहाहा! मुझे विश्वास नहीं हो रहा। 'वहीं एक अन्य ने लिखा कि किसी भी एंगल से नहीं, आप ज्यादा खूबसूरत हैं।

कौन है बरीहा

बता दें कि बरीहा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं और वो पाकिस्तान की रहने वाली है। वो एक बच्चे की मां भी है। सोशल मीडिया पर बरीहा के 26 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Advertisment
सुहाना खान हमशक्ल फोटोज सुहाना खान हमशक्ल सुहाना खान फोटो सुहाना खान Suhana Khan photos Suhana Khan lookalike photos Suhana Khan lookalike suhana khan
Advertisment
चैनल से जुड़ें