Advertisment

Bollywood on Condolences on PM mother's death: पीएम मोदी की मां हीराबा के निधन पर फिल्मी सितारों ने शोक किया व्यक्त, जानें खबर

author-image
Bansal News
Bollywood on Condolences on PM mother's death: पीएम मोदी की मां हीराबा के निधन पर फिल्मी सितारों ने शोक किया व्यक्त, जानें खबर

मुंबई।  Bollywood on Condolences on PM mother's death बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया। हीराबेन मोदी का शुक्रवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 99 वर्ष की थीं। प्रधानमंत्री मोदी और उनके भाइयों ने गांधीनगर के श्मशान घाट में उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

Advertisment

फिल्मों सितारों ने ट्वीट कर दी संवेदना

शाहरुख ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन जी के निधन पर उनके प्रति हार्दिक संवेदनाएं। मेरे परिवार की दुआएं आपके साथ हैं सर। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’’

वहीं, सलमान ने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी, मैं आपका दर्द महसूस कर सकता हूं, क्योंकि अपनी मां को खोने से बड़ा कोई नुकसान नहीं है। भगवान आपको दुख की इस घड़ी में शक्ति दे...।’’

Advertisment

शुक्रवार को रजनीकांत, चिरंजीवी, कमल हासन, अक्षय कुमार, अजय देवगन और धर्मेंद्र सहित कई फिल्मी हस्तियों ने हीराबेन मोदी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

pm modi on heeraben pm modi mother video pm modi mother hospital pm modi mother hiraba death pm modi mother heeraben pm modi mother death news pm modi mother death pm modi mother narendra modi mother modi on heeraben modi mother news today modi mother news modi mother hospital modi mother heeraben modi modi mother hiraba mother of narendra modi heeraben modi health heeraben modi death bollywood celebs on modi mother akshay kumar on modi mother death
Advertisment
चैनल से जुड़ें