Advertisment

Salman Khan: सलमान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में राजस्‍थान के बाद हरियाणा से अरेस्‍ट हुआ छठा आरोपी

Salman Khan:  सलमान खान के घर के बाहर अप्रैल में हुई फायरिंग ने पूरी इंडस्ट्री और बॉलीवुड फैन्स को शॉक कर दिया था।

author-image
Aman jain
Salman Khan: सलमान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में राजस्‍थान के बाद हरियाणा से अरेस्‍ट हुआ छठा आरोपी

Salman Khan:  सलमान खान के घर के बाहर अप्रैल में हुई फायरिंग ने पूरी इंडस्ट्री और बॉलीवुड फैन्स को शॉक कर दिया था।

Advertisment

14 अप्रैल को हुई इस घटना के बाद से ही मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है, अब इस मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1790288298268676578

राजस्‍थान के बाद अब पुलिस ने हरियाणा से  छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है कुछ दिन पहले ही पुलिस ने मामले के पांचवें आरोपी, मोहम्मद चौधरी को राजस्थान से गिरफ्तार किया था।

सलमान खान, शूटर और वो 40 मिनट… CID की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, इस शख्‍स पर गाज गिरना तय! – News18 हिंदी

आरोपी का नाम हरपाल

पुलिस ने हरियाणा से छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम हरपाल सिंह उम्र 37 वर्ष है।

Advertisment

पुलिस ने आरोपी को हरियाणा के फतेहाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

उसे मुंबई की मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस लगातार इस केस को सुलझाने में लगी हुई है।

हरपाल ने दिए मोहम्‍मद को पैसे

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 'हरपाल सिंह की जानकारी एक अन्य आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी से पूछताछ के दौरान सामने आई थी।
हरपाल ने मोहम्मद रफीक चौधरी को सलमान खान के घर के आसपास रेकी करने के लिए पैसे दिए थे। पुलिस अब हरपाल से पूछताछ कर रही है।

एक-एक सुराग ढ़ूंढ रही पुलिस

इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले दो आरोपियों को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया था। इसके बाद दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार किए गए थे।

Advertisment

पांचवा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार किए जाने के बाद अब छठे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस 14 अप्रैल को हुई घटना में कड़ियां जोड़ रही है और छानबीन कर रही है। गोलीबारी की घटना मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल विश्नोई वांछित (इच्छित) आरोपी हैं।

एक आरोपी ने की आत्‍महत्‍या

क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक, पांचवे आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने 12 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रेकी की थी।

Advertisment

उसका वीडियो बनाकर अनमोल बिश्नोई को भेजा था। सागर पाल और विक्की गुप्ता ने गोलीबारी की थी।

वहीं अनुज थापन और सोनू बिश्नोई पर हथियार मुहैया कराने के आरोप हैं। मामले के एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस आगे की कार्यवाही में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, राजस्थान से पकड़ा गया 5 वां आरोपी

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें