Advertisment

Malaika-Arjun: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप ! बर्थडे बैश में नहीं पहुंचीं एक्ट्रेस, इतने साल का था रिश्ता

Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup: अर्जुन कपूर की पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका की गैरमौजूदगी को फैंस फिर से ब्रेकअप का नाम दे रहे हैं।

author-image
Kalpana Madhu
Malaika-Arjun: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप ! बर्थडे बैश में नहीं पहुंचीं एक्ट्रेस, इतने साल का था रिश्ता

Malaika Arora-Arjun Kapoor Breakup: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने कल रात अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्टर ने मंगलवार को देर रात ग्रांड पार्टी का आयोजन किया जिसमें तमाम फिल्मी सितारे शरीक हुए।

Advertisment

उनकी बहनें जाह्नवी कपूर से लेकर शनाया कपूर, उनके दोस्त और कजिन मोहित मारवा, चाचा और चाची संजय कपूर और महीप कपूर जैसे सेलेब्रिटीज को एक्टर के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

हालांकि अर्जुन कपूर की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आईं। अर्जुन कपूर की पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की गैरमौजूदगी को फैंस और मीडिया एक बार फिर से ब्रेकअप का नाम दे रहे हैं।

ब्रेकअप पर दोनों ने साध रखी है चुप्पी

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें काफी समय से मीडिया में आ रही हैं। मगर इस पर दोनों ने ही चुप्पी साधी हुई है। अब अर्जुन की बर्थडे पार्टी में शामिल ना होकर मलाइका ने एक बार फिर ब्रेकअप की खबरों को हवा दे दिया है।

Advertisment

बता दें कि इस बार मलाइका ने अर्जुन कपूर के बर्थडे पर उनके लिए अपने सोशल मीडिया हैन्डल पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की है।

नए-नए पिता वरुण धवन ने भी किया शिरकत

अर्जुन की बर्थडे पार्टी में उनके खास बचपन के दोस्त और नए माँ-पिता बने वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ पहुंचे थे।

जाह्नवी का रहा कैजुअल लुक

अर्जुन कपूर की सौतेली बहन जाह्नवी कपूर एयरपोर्ट से सीधे बर्थडे के वेन्यू पर पहुंची जिस वजह से उनका लुक बहुत कैजुअल था।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें