Advertisment

Bollywood: ग्लैमर लाइफ और करियर के लिए इन बॉलिवुड दीवाओं ने बीच में ही छोड़ दी पढ़ाई, आज है देश-दुनिया में नाम...

Bollywood: ग्लैमर लाइफ और करियर के लिए इन बॉलिवुड दीवाओं ने बीच में ही छोड़ दी पढ़ाई, आज है देश-दुनिया में नाम... bollywood-for-the-sake-of-glamor-life-and-career-these-bollywood-divas-left-their-studies-in-the-middle-today-they-are-famous-in-the-country-and-the-world

author-image
Bansal News
Bollywood: ग्लैमर लाइफ और करियर के लिए इन बॉलिवुड दीवाओं ने बीच में ही छोड़ दी पढ़ाई, आज है देश-दुनिया में नाम...

मुंबई। पढ़ाई बीच में ही छोड़कर सफलता के शिखर पर पहुंचने वाली कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी। सफल कॉलेज ड्राउट्स की जब भी बात की जाती है तो फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरवर्ग और माइक्रोसॉफ्ट के बिलगेट्स का नाम लिया जाता है। साथ ही स्टीव जॉब्स के कॉलेज ड्रॉपउट (College Dropout actress) के बाद भी सफलता की खूब मिसालें दी जाती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ स्टार्टअप में ही कॉलेज ड्रॉपआउट्स ने नाम रोशन किया है।

Advertisment

बॉलिवुड में भी ऐसी कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने अपने टेलेंट के दम पर यह साबित किया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। बॉलिवुड में ऐसी कई हस्तियां जिन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़कर पूरी तरह अपने करियर पर फोकस किया और खूब नाम कमाया है। आज हम बात करते हैं बॉलिवुड की ऐसी 10 अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर करियर पर ( Bollywood College Dropout actress) ध्यान दिया और खूब नाम कमया।

1- दीपिका पादुकोण...
बॉलिवुड में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) ने अपने करियर के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। दीपिका ने 12वीं पास करने के बाद बेंगलुरु के माउंट कार्मल कॉलेज में एडमिशन लिया था। लेकिन पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर आने लगे थे। साथ ही दीपिका का भी रुझान ग्लैमर की तरफ था। तभी दीपिका ने पढ़ाई छोड़कर अपने करियर पर फोकस किया और आज वे देश के साथ दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

2-प्रियंका चोपड़ा...
बॉलिवुड से लेकर हॉलिवुड में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिल पर राज करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी अपने करियर के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी। प्रियंका ने 12वीं पास करने के लिए कॉलेज में एडमिशन ले लिया था। लेकिन इसी दौरान वह मॉडलिंग के करियर में आ गईं। साल 2000 में प्रियंका ने मिस इंडिया का खिताब जीतकर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद प्रियंका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मॉडलिंग से बॉलिवुड और अब हॉलिवुड फिल्मों में प्रियंका दमदार अभिनय करते नजर आती हैं।

Advertisment

3-श्रद्धा कपूर...
बॉलिवुड की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज फिल्मों की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं। श्रद्धा अभिनय की दुनिया में आने से पहले पढ़ाई में भी काफी तेज थीं। इसके बाद भी श्रद्धा ने अपने करियर के लिए पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया। 12वीं पास करने के बाद श्रद्धा ने अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। लेकिन इससे पहले की श्रद्धा की पढ़ाई पूरी हो पाती उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे। पढ़ाई के दौरान ही श्रद्धा को तीन पत्ती फिल्म का ऑफर मिला और श्रद्धा ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर अभिनय की शुरुआत कर दी।

4- कंगना रनौत...
फिल्मों की दुनिया का जाना-माना नाम कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्मों में आने से पहले डॉक्टर बनना चाहती थी। लेकिन कंगना की प्रतिभा और बाद में अभिनय के लिए उपजी रुचि उन्हें मुंबई खींच लाई। कंगना ने अपने करियर के लिए अपनी पढ़ाई छोड़कर मुंबई में स्ट्रगल शुरू की थी। आज कंगना एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

5- सोनम कपूर...
अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सोनम अपने फैशन सेंस और ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। सोनम ने भी अपने करियर के लिए पढ़ाई को बीच में छोड़ दिया था। सोनम ने 12वीं के बाद साहित्य में ग्रेजुएशन करने के लिए कॉलेज में एडमिशन लिया था। लेकिन अभिनेत्री बनने की चाह में सोनम ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

Advertisment

6-आलिया भट्ट...
इस सूची में आलिया भट्ट भी शामिल हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी अपने करियर के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी। आलिया ने छोटी सी उम्र में बॉलिवुड में डेब्यू में किया था। आलिया भट्ट ने जैसे ही 12वीं पास की थी तो उन्हें करण जौहर ने अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर का ऑफर दिया था। इसके बाद आलिया ने पढ़ाई छोड़कर करियर की शुरुआत कर ली थी। आज आलिया बॉलिवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं।

7-करीना कपूर खान...
बॉलिवुड की अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) खान ने अपने करियर के लिए अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। 12वीं पास करने के बाद करीना कपूर ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में कॉमर्स कोर्स में एडमिशन लिया था। करीना ने यहां दो साल तक पढ़ाई भी की थी। इसके बाद आखिरी साल में करीना को पढ़ाई और करियर का चुनाव करना था। इसके बाद करीने ने अभिनय को चुना और आज वे एक मशहूर अभिनेत्री हैं।

8- यामी गौतम...
मॉडलिंग के जरिए फिल्मों में अपनी जगह बनानी वाली अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) अपने करियर से पहले लॉ की पढ़ाई कर रही थी। 12वीं पास करने के बाद यामी ने पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ कोर्स में एडमिशन लिया था। इतना ही नहीं यामी सिविल सर्विसेस की भी तैयारी कर रही थी। हालांकि इसी बीच यामी को मॉडलिंग के ऑफर आने लगे। ऑफर्स के बाद यामी ने अपना करियर चुना।

Advertisment

9- ऐश्वर्या राय...
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने भी अपने करियर के लिए अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। बताया जाता है कि ऐश्वर्या पढ़ाई में काफी तेज थी। 12वीं पास करने के बाद उन्होंने कॉलेज में ए़डमिशन लिया था। लेकिन साल 1994 में ऐश्वर्या ने मिस इंडिया का टाइटल जीत लिया था। इसके बाद ऐश्वर्या ने फिल्मों में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। आज देश-दुनिया में ऐश्वर्या के फैन हैं।

10-बिपाशा बासु...
अभिनेत्री बिपाशा बासु (Bipasha Basu) ने भी अपने करियर के लिए पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था। 12वीं पास करने के बाद बिपाशा ने कोलकाता के एक कॉलेज में दाखिला लिया था। लेकिन कॉलेज के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर आने शुरू हो गए थे। इसके बाद से बिपाशा ने अपने करियर पर ध्यान दिया। आज बिपाशा एक शानदार मॉडल के साथ मशहूर अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज बॉलीवुड एक्ट्रेस पढ़ाई तस्वीरें कॉलेज Yami Gautam Sonam Kapoor Shraddha Kapoor priyanka chopra Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya kangana ranaut Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP dipika padukod college dropouts actrees College Dropouts Bollywood news bollywood glamer bollywood college dropout actress bollywood actress Bipasha Basu Alia Bhatt Aishwarya Rai bachchan
Advertisment
चैनल से जुड़ें