Advertisment

Lok Sabha Election 2024: जाह्नवी कपूर से सान्या मल्होत्रा तक, तमाम फिल्मी हस्तियों ने किया मतदान

Lok Sabha Election 2024: लोकतंत्र के महापर्व में बॉलीवुड हस्तियां भी मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे। जाह्नवी कपूर समते सितारों ने वोट डाले।

author-image
aman sharma
Lok Sabha Election 2024: जाह्नवी कपूर से सान्या मल्होत्रा तक, तमाम फिल्मी हस्तियों ने किया मतदान

Bollywood Celebs Cast their Vote in Lok Sabha Elections 2024: देश में आज लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें फेज की वोटिंग जारी है। ये मतदान 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश की 49 लोकसभा सीटों पर डाले जा रहे हैं। मतदान को लेकर हर वर्ग के लोगों में काफी उत्साह हैं।

Advertisment

तो वहीं, फिल्मी सितारें भी मतदान करने के लिए अपने मतदान केंद्र पहुंचे। साथ ही उन्होंने लोगों से मतदान करने का भी आग्रह किया। चलिए आपको बताते हैं कि लोकतंत्र के महापर्व पर किस-किस एक्टर और एक्ट्रेस वोट डाल चुकी हैं।

1. आमिर खान की बेटी और बेटे ने किया मतदान

[caption id="attachment_338534" align="alignnone" width="776"]Celebs vote in Lok Sabha ElectionsAmir Khan Daughter And Son[/caption]

बॉलीवुड स्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान और बेटे जुनैद खान ने मुंबई के पॉलिंग बूथ पर जाकर अपने मत का उपयोग किया। मतदान करने के बाद दोनों ने कैमरे के सामने अंगुली पर लगी स्याही के साथ फोटो भी खिंचवाई

Advertisment

2. शाहिद कपूर, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने डाला वोट

[caption id="" align="alignnone" width="351"]Celebs vote in Lok Sabha ElectionsShahid Kapoor vote in Lok Sabha Elections[/caption]

शाहिद कपूर, परेश रावल ने मुंबई में अपना वोट डाला। वहीं, सुनील शेट्टी ने बांद्रा के पोलिंग बूथ पर मतदान किया।

3. परेश रावल ने किया मतदान

Celebs vote in Lok Sabha Elections

4. सुनील शेट्टी ने बांद्रा में किया मतदान

Celebs vote in Lok Sabha Elections

5. लोकतंत्र के महापर्व में जरूर हिस्सा लें- रणदीप हुड्डा

https://twitter.com/ANI/status/1792428262100267128

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने मुंबई में मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान के जरिए आपके पास अपने और अपने देश के भविष्य को लेकर फैसला करने का हक है। आपको जरूर मतदान करना चाहिए। मतदान करके आप इस महापर्व में हिस्सा लें।

Advertisment

6. मुंबई में हेमा मालिनी ने बेटी ईशा के साथ की वोटिंग

एक्ट्रेस और और मथुरा से लोकसभा प्रत्याशी नेता हेमा मालिनी भी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ मुंबई में मतदान करने पहुंचीं। हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1792422218527625547

7. जान्हवी कपूर ने किया मतदान

Celebs vote in Lok Sabha Elections

मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर वोट देने पहुंची।

8. एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने डाला वोट

Celebs vote in Lok Sabha Elections

मुंबई में अपना वोट देने के बाद अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ​​पपराजी के लिए पोज देने के लिए रुकीं।

Advertisment

9. अभिनेता राजकुमार राव ने डाला वोट

Celebs vote in Lok Sabha Elections

मुंबई में वोट डालने के बाद अभिनेता राजकुमार राव अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए।

10. फरहान अख्तर और जोया अख्तर ने मां के साथ किया मतदान

Celebs vote in Lok Sabha Elections

फिल्म निर्माता और भाई-बहन की जोड़ी, फरहान अख्तर और जोया अख्तर अपनी मां हनी ईरानी के साथ मुंबई में वोट डालने पहुंचे।

11. श्रिया सरन ने किया मतदान

Celebs vote in Lok Sabha Elections

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रिया सरन मुंबई के वर्सोवा के मतदान केंद्र पहुंचकर अपना कीमती मत डाला।

12. अक्षय कुमार ने पहली बार किया मतदान

Celebs vote in Lok Sabha Elections

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पिछले साल अगस्त में भारत की नागरिकता मिलने के बाद पहली बार आज अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election Voting: खिलाड़ी कुमार ने 56 साल में पहली बार दिया वोट, जानिए घंटों लाइन में खड़े होने पर क्या बोले

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: देश में पांचवें चरण में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 10.28% मतदान दर्ज

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें