Advertisment

Board Supplementary Result 2022: 10 वीं और 12 वीं की पूरक परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित

Board Supplementary Result 2022: 10 वीं और 12 वीं की पूरक परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित,यहां देखें रिजल्ट और पूरी जानकारी

author-image
Bansal News
Board Supplementary Result 2022: 10 वीं और 12 वीं की पूरक परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित

RAIPUR: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरक परीक्षा वर्ष 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीजी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2022 कक्षा 10 12 के लिए जारी किया गया है। जो छात्र सीजी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2022 के लिए उपस्तिथ हुए, वह सीजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से छत्तीसगढ़ बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं। बता दें हाई स्कूल पूरक परीक्षा वर्ष 2022 में 22.88% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हायर सेकेंडरी स्कूल पूरक परीक्षा वर्ष 2022 में 38. 36% परीक्षार्थी उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 40.97 तथा बालकों का प्रतिशत 35.55 रहा,हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट पूरक परीक्षा वर्ष 2022 में घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 15819 है।

Advertisment

सीजीबीएसई ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति-Board Supplementary Result 2022

publive-image

सीजीबीएसई 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2022

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने आज 22 अगस्त 2022 को कक्षा 10 और 12 के लिए सीजी पूरक परिणाम 2022 जारी किया है। सीजीबीएसई 10वीं 12वीं पूरक परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। छात्र सीजीबीएसई सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2022 10वीं 12वीं चेक करने के लिए अपना रोल नंबर दर्ज कर सकते हैं। सीजी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2022 चेक करने की आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है।

सीजीबीएसई 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2022 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

छात्र 10, 12 पूरक परिणाम 2022 छत्तीसगढ़ बोर्ड की जांच करने के लिए दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

-सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।

-होम पेज पर 'स्टूडेंट कॉर्नर' पर जाएं। 'पूरक परीक्षा' पर क्लिक करें।

-सीजीबीएसई 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए अपना रोल नंबर और कैप्चर कोड दर्ज करें।

Advertisment

-सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं पूरक परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

-सीजीबीएसई 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2022 मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

इस साल, सीजीबीएसई 12 वीं की पूरक परीक्षा 4 जुलाई से 16 जुलाई, 2022 तक आयोजित की गई थी। इससे पहले, बोर्ड ने 14 मई 2022 को सीजीबीएसई कक्षा 10, 12 का परिणाम जारी किया था। कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 74.23% छात्रों को पास घोषित किया गया था।

सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर यहां जाएं।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें