Advertisment

10th Board Result 2021: बोर्ड ने घोषित किए दसवीं कक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

10th Board Result 2021: बोर्ड ने घोषित किए दसवीं कक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट, Board has declared class 10th Board Result 2021 you can check your result like this

author-image
Shreya Bhatia
10th Board Result 2021: बोर्ड ने घोषित किए दसवीं कक्षा के परिणाम, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

पुणे। (भाषा) महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को दसवीं कक्षा के छात्रों के परिणाम घोषित किए और इसमें सर्वाधिक 99.95 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण इस वर्ष माध्यमिक स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (दसवीं कक्षा) का आयोजन नहीं हुआ और विद्यार्थियों के आंतरिक आकलन के आधार पर अंकों की गणना की गई। बोर्ड के अध्यक्ष दिनकर पाटिल ने कहा, ‘‘इस वर्ष आंतरिक आकलन के आधार पर मूल्यांकन किया गया, जिसे स्कूलों ने बोर्ड को भेजा था।

Advertisment

15,75,806 नए विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे और बोर्ड को 15,75,752 विद्यार्थियों के अंक प्राप्त हुए जिनमें से 15,74,994 विद्यार्थी पास हुए। उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 99.95 है जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.65 फीसदी अधिक है।’’ अधिकारी ने कहा कि 82,802 विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा में फिर से पढ़ाई की और इस वर्ष आकलन के लिए पंजीकरण कराया जिनमें से 74,618 विद्यार्थी पास हुए हैं जो 90.25 फीसदी है।

957 विद्यार्थियों ने आकलन में 100 फीसदी अंक प्राप्त किए। बोर्ड के मुताबिक राज्य के नौ संभागों में से कोंकण संभाग में 100 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत रहा, जबकि नागपुर में सबसे कम 99.84 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत रहा। इस वर्ष 99.96 फीसदी लड़कियों ने, 99.94 फीसदी लड़कों ने और 97.84 फीसदी विकलांग विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

 ऐसे देखें अपना परिणाम
• आधिकारिक साइट mahresult.nic.in पर जाएं।
• होम पेज पर उपलब्ध MSBSHSE Maharashtra SSC Result 2021 की लिंक पर क्लिक करें।
• रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
• सबमिट दबाएं और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
• परिणाम की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
• आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Advertisment

where to check Maharashtra SSC Result where to check Maharashtra Board 10th Result Varsha Gaikwad ssc result date 2021 maharashtra board ssc result date 2021 ssc result 2021 maharashtra board SSC result ssc maharashtra board ssc board result 2021 date ssc board result 2021 ssc board result secondary school certificate MSBSHSE SSC Result 2021 msbshse ssc exam msbshse 10th result 2021 msbshse 10th result mahresult.nic.in maharashtraeducation.com maharashtra state board maharashtra ssc result date 2021 maharashtra ssc result date maharashtra ssc result 2021 date Maharashtra SSC Result 2021 Maharashtra SSC Result Maharashtra SSC Class 10 final results maharashtra ssc board result date maharashtra ssc board result Maharashtra MSBSHSE SSC Result 2021 Maharashtra Class 10 final results maharashtra board ssc result 2021 Maharashtra Board SSC Result maharashtra board result 2021 Maharashtra Board Result Maharashtra Board 10th Result official website Maharashtra Board 10th Result declared Maharashtra Board 10th Result maharashtra board maharashtra 10th result 2021 date Maharashtra 10th Result 2021 Maharashtra 10th Result 10th ssc result 2021 date maharashtra 10th ssc result 2021 date 10th result 2021 maharashtra board date 10th result 2021 maharashtra board
Advertisment
चैनल से जुड़ें