Bloodwood Tree: जैसा कि, हम जानते है ये दुनिाय कई सारे रहस्यों से भरी है तो वहीं अनगिनत रहस्य हमारे सामने आते ही रहते है जिसके बारे में जानकर खुद वैज्ञानिक यकीन नहीं कर पाते है। ऐसे में क्या आपको पता है एक ऐसा पेड़ भी दुनिया में मौजूद है जिसे काटने पर इंसानों के खून जैसा निकलता है। जिसे ब्लडवुड ट्री के नाम से भी जाना जाता है।
आइए जानते है ब्लडवुड ट्री का रहस्य
जैसा कि, आपको पता है कि, इस पेड़ का नाम ब्लडवुड ट्री है इसके अलावा इसे किआट मुकवा या मुनिंगा भी कहते हैं, इसका साइंटिफिक नाम ‘सेरोकारपस एंगोलेनसिस’ है. यह पेड़ अफ्रीका में पाया जाता है. यह जिन देशों में पाया जाता है उनमें मोजाम्बिक, नामीबिया, तंजानिया और जिम्बाब्वे जैसे देश शामिल हैं। पेड़ की बात की जाए तो, इसके आसपास ऐसी जलवायु या यों कहे पारिस्थितिकी तंत्र होता है जो इसे अलग बनाता है। इस पेड़ को काटने के बाद इससे लाल रंग का खून निकलता है. असल में यह खून नहीं बल्कि पेड़ से निकलने वाला एक तरल पदार्थ होता है जो दिखने में इंसानों के खून जैसा दिखता है।
काफी महंगी होती है पेड़ की लकड़ी
आपको बताते चलें कि, यह पेड़ विदेशों में पाया जाना पेड़ है तो वहीं पर इसकी लकड़ी की कीमत काफी ज्यादा होती है तो वहीं पर पेड़ की औसत लंबाई 12 से 18 मीटर तक होती है। पेड़ गुणकारी पेड़ों में एक होता है जिसकी मदद से दवाएं बनती हैं और साथ ही पेड़ के जरिए खून से जुड़ी बीमारियों को भी ठीक किया जाता है. दाद, आंखों से जुड़ी समस्याएं, पेट की बीमारी, मलेरिया या गंभीर चोट को भी ठीक करने की शक्ति होती है।