Advertisment

Blankets Bad Odor Remove: ड्राई क्लीन कराए कंबल-रजाई से आ रही बदबू? मिनटों में दूर करें ये आसान घरेलू उपाय

Blankets Bad Odor Remove: ड्राई क्लीन कराए कंबल और रजाई से आ रही बदबू परेशान कर रही है? जानिए 8 आसान और असरदार घरेलू उपाय, जैसे बेकिंग सोडा, सिरका, गुलाब जल और एसेंशियल ऑयल से कैसे मिनटों में स्मेल दूर करें।

author-image
anjali pandey
Blankets Bad Odor Remove: ड्राई क्लीन कराए कंबल-रजाई से आ रही बदबू? मिनटों में दूर करें ये आसान घरेलू उपाय

Blankets Bad Odor Remove: सर्दियों का मौसम खत्म होने के बाद हर कोई अपने कंबल और रजाई को ड्राई क्लीन करवा कर अलमारी या दीवान में पैक कर देता है। फिर जैसे ही ठंड लौटती है, इन्हें बाहर निकालते ही कई बार एक अजीब सी बदबू आने लगती है। इससे इनका इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप दोबारा से ड्राई क्लीनिंग करवाए बिना, घर पर ही कुछ आसान और असरदार टिप्स से इस बदबू को दूर कर सकते हैं।

Advertisment

सर्दियों में कंबल-रजाई का इस्तेमाल 4-5 महीने होता है। इसके बाद इन्हें साफ करवा कर या धूप दिखाकर रख दिया जाता है ताकि अगले साल इन्हें इस्तेमाल किया जा सके। लेकिन लंबे समय तक बंद रहने पर नमी और बंद वातावरण के कारण उनमें सीलन और दुर्गंध जम जाती है।

कंबल-रजाई से बदबू दूर करने के 8 आसान तरीके

[caption id="attachment_907904" align="alignnone" width="764"]publive-image कंबल-रजाई से बदबू दूर करने के 8 आसान तरीके[/caption]

1. धूप में सुखाना
  • सबसे पहला और सबसे आसान तरीका है कंबल और रजाई को धूप में रखना।
  • महीनों बंद पड़े कंबल और रजाई को बाहर फैला दें।
  • इसे लगातार 1-2 दिन धूप में रखें।
  • धूप और हवा मिलकर नमी और दुर्गंध को दूर कर देती है।
  • कई बार बंद रखने के कारण आने वाली बदबू सिर्फ नमी के कारण होती है। धूप इसे आसानी से मिटा देती है।
Advertisment
2. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
  • बेकिंग सोडा दुर्गंध दूर करने के लिए सबसे कारगर घरेलू उपाय है।
  • कंबल और रजाई को बेड पर फैलाएं।
  • इसके ऊपर बेकिंग सोडा छिड़कें और 3-4 घंटे ऐसे ही रहने दें।
  • अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर है तो उसे रजाई-कंबल पर चला दें।
  • इससे धूल, गंदगी और बदबू सब निकल जाएगी।
3. सफेद सिरके से स्प्रे
  • सिरका एक प्राकृतिक डिओडोराइज़र की तरह काम करता है।
  • एक कप पानी में 2 चम्मच सफेद सिरका मिलाएं।
  • इसे स्प्रे बॉटल में डालकर रजाई-कंबल पर स्प्रे करें।
  • कुछ देर के लिए सूखने दें, या फैन चला दें।
  • अगर धूप अच्छी हो तो बाहर रख सकते हैं।
  • सिरके में मौजूद तत्व दुर्गंध को तुरंत कम करते हैं।
4. फैब्रिक फ्रेशनर या स्प्रे
  • आजकल बाजार में कई प्रकार के फैब्रिक फ्रेशनर स्प्रे उपलब्ध हैं।
  • इन्हें कंबल और रजाई पर छिड़कें।
  • थोड़ी देर हवा में रखने से यह खुशबूदार और फ्रेश हो जाएंगे।
Advertisment
5. वॉशिंग मशीन में धोना
  • यदि बदबू बहुत ज्यादा है और ऊपर बताई ट्रिक्स से नहीं जा रही, तो कंबल या रजाई को वॉशिंग मशीन में धोना सुरक्षित विकल्प है।
  • विशेषकर सिंथेटिक या माइक्रोफाइबर कंबल को वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं।
  • हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें और तेज़ मशीन सेटिंग से बचें।

ये भी पढ़ें :  Diwali Ghar Ki Safai Tips: अब घर की सफाई होगी आसान, बिना केमिकल के हटाएं जाली और किचन की चिपचिपी गंदगी

6. गुलाब जल का उपयोग
  • गुलाब जल सिर्फ चेहरे को ही नहीं, बल्कि रजाई और कंबल को महकाने में भी मदद करता है।
  • कंबल और रजाई को बेड पर फैला दें।
  • कुछ बूंदें गुलाब जल की छिड़कें।
  • फैन चला दें या थोड़ी देर के लिए धूप में रखें।
  • बदबू जल्दी दूर हो जाएगी और खुशबू महक उठेगी।
Advertisment
7. एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल
  • लौंग, लैवेंडर, गुलाब जैसी एसेंशियल ऑयल से भी बदबू दूर होती है।
  • कुछ बूंदें कंबल और रजाई पर छिड़कें।
  • थोड़ी देर हवा में रखने से बदबू चली जाएगी।
  • यह तरीका सिर्फ बदबू दूर नहीं करता, बल्कि रजाई-कंबल को ताजगी और आरामदायक खुशबू भी देता है।
8. कपूर के टुकड़े
  • कपूर भी प्राकृतिक तरीके से दुर्गंध दूर करने में कारगर है।
  • कंबल और रजाई के कवर में कपूर के छोटे टुकड़े डालें।
  • कुछ समय बाद आप महसूस करेंगे कि बदबू गायब हो गई है।
  • बिना दोबारा ड्राई क्लीन कराए, यह तरीका सबसे सस्ता और आसान है।

क्यों आती है कंबल-रजाई में बदबू?

  • लंबे समय तक बंद रहने पर नमी और सीलन जमा हो जाती है।
  • अगर धूप या हवा पर्याप्त नहीं मिली, तो फफूंदी और बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं।
  • सिंथेटिक या माइक्रोफाइबर कंबल में गंध अधिक टिक सकती है।
Advertisment

ये भी पढ़ें : Cough Syrup Side Effects: कफ सिरप कब बन जाता है जहरीला? किस उम्र के बच्चे को होता है खतरा, जानें सब कुछ

vinegar for quilts rose water for blankets remove bad odor from blankets post dry-cleaning smell make blankets smell fresh home remedies for quilts get rid of quilt smell essential oils for blankets baking soda for blanket odor
Advertisment
चैनल से जुड़ें