Advertisment

MP Bhopal News: कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने दिग्विजय से अपने चेहरे पर लगवाई कालिख

MP Bhopal News: दिग्विजय सिंह ने दोहपर 3 बजे भोपाल में राजभवन के सामने Congress MLA फूल सिंह बरैया अपने चेहरे पर लगवाई कालिख

author-image
Preeti Dwivedi
MP Bhopal News: कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने दिग्विजय से अपने चेहरे पर लगवाई कालिख

MP Bhopal News: कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया (Congress MLA Phool Singh Baraiya) ने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) से अपने चेहरे पर कालिख लगवाई।

Advertisment

दोहपर 3 बजे राजभवन (Bhopal Raj Bhavan) के सामने दिग्विजय सिंह और अजय सिंह के अलावा हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे फूल सिंह बरैया ने अपने वादे को पूरा करते हुए मुंह पर कालिख पुतवाने पहुंचे थे, लेकिन दिग्विजय सिंह ने कहा बरैया ने अपना वादा पूरा किया है। उन्हें नजर न लगे इसलिए मैं उन्हें काला टीका लगाता हूं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल दतिया के भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने विधानसभा चुनाव 2023 (MP Election Result 2023) के पहले नतीजों को लेकर कहा था कि बीजेपी को 50 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। पर नतीजों के आने के बाद ऐसा नहीं हुआ।

जिसके बाद उन्हीं के पार्टी एक कार्यकर्ता द्वारा उनका वादा याद करा दिया गया। उसके बाद ये मामला फिर से हाईलाइट हो गया। राजभवन पर इस शक्ति प्रदर्शन के दौरान कोई स्थिति न बिगड़े, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

Advertisment

हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे राजभवन

आज मुंह पर कालिख पुतवाने के वादे को पूरा करने के लिए फूल सिंह बरैया दोपहर बाद दिग्विजय सिंह और हजारों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए भोपाल (Bhopal) में राजभवन पहुंचे। जहां दिग्विजय सिंह से काल तिलक लगवाया कर वादा पूरा किया।

क्या कहा फूल सिंह बरैया ने

अपना वादा पूरा करने के पहले कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि मैंने अपने चेहरे पर काला रंग लगाकर इस ओर ध्यान देने की कोशिश की है। मन और वचन से इन काले भाजपाईयों द्वारा काले धन और काले कारनामों के बलबूते काले कृत्य किए गए हैं। मैं अपने वचन पर कायम हूं, क्योंकि मैं बीजेपी का नहीं हूं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 (MP Election 2023) के नतीजों में हमने यानि कांग्रेस (MP Congress News in Hindi) ने पोस्टल बैलेट पर 199 सीटेें और बीजेपी ने 31 सीटें जीती हैं। मैंने तो 50 का कहा था ये तो उससे भी कम है। जबकि ईवीएम पर बीजेपी ने 163 और कांग्रेस 66 जीती हैं तो कांग्रेस ये तो अपनी मोदीजी, अमित शाह के वादों को पूरा नहीं करते हैं।

Advertisment

मैं जो कहता हूं वो करता हूं। सुन लो भाजपाई ये क्या काले रंग से तुम्हारा काला इतिहास लिखा जाएगा। फूल सिंह बरैया ने कहा कि ये तो मेरे चेहरे पर काला रंग है। लेकिन इससे तुम्हारे काले रंग का काला इतिहास रचा जाएगा। तुम कदम-कदम संविधान कर रहे हों।

क्या कहा दिग्विजय सिंह ने

दिग्विजय सिंह ने फूल सिंह बरैया के समर्थन में कहा कि आपने जो कहा था वो तो किया। पोस्टल बैलेट पर भाजपा 50 सीटों पर भी नहीं आई। इसलिए मेरी आपसे प्रार्थना है कि आपके मुंह पर काला रंग नहीं लगेगा।

आपके सत्य वचन और आपकी प्रतिबद्धता पर हम आपको बधाई देते हैं। इस वचन पूरे करने पर नजर न लगे बरैया जी को इस पर आपको काला तिलक लगाते हैं।

Advertisment

Phool Singh Baraiya mp news in hindi mp bhopal hindi news Digvijay Singh black tilak bhopal news Bhind Congress MLA Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें