/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Black-Hairy-Tongue-Syndrome.jpg)
Black Hairy Tongue Syndrome : दुनिया में कई ऐसी बीमारियां है, जिनका इलाज संभाव भी है और नहीं भी है। लेकिन कुछ ऐसी भी अजीबोगरीब बीमारियां भी हैं जो आम इंसान को सोचने पर मजबूर कर देती है। कुछ ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है। आम तौर पर इंसान के शरीर के कई हिस्सों में बाल होते है। लेकिन यहां तो एक शख्स की जीभ पर ही बाल उग गए हैं। जीभ पर बाल उगने के चलते उसकी जीभा काली होती जा रही है। शख्स को अपनी जीभ में हो रहे इस बदलाव के बारे में कुछ दिनों पहले ही पता चला। हालांकि जीभ पर बाल उगने से उसको किसी प्रकार का दर्द नहीं है।
जीभ के बीच में पीला रंग भी
जब डॉक्टरों ने 50 वर्षीय शख्स की इस स्थित को देखा तो पता चला की उसकी जीभ के ऊपर काली परत बन गई है। साथ ही जीभ के बीच में और पीछे की ओर पीला रंग भी नजर आ रहा है। डॉक्टरों द्वारा शख्स की जीभ की स्टडी की गई जो जामा डर्मेटोलॉजी जर्नल में यह स्टडी प्रकाशित हुई है। स्टडी में डॉक्टरों ने जीभ पर बाल उगने की वजह बताई है। डॉक्टरों के अनुसार व्यक्ति ब्लैक हेयरी टंग सिंड्रोम से पीड़ित है। इस बीमारी से पीडित इंसान को पहले दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उसका शरीर कमजोर हो गया। डॉक्टरों के अनुसार यह बीमारी कष्टकारक होती है।
बहुत कम लोगों को होती है यह बीमारी
डॉक्टरों के अनुसार यह दुर्लभ बीमारी बहुत ही कम लोगों को होती है। ऐसी बीमारी से पीडित इंसान की जीभ की ऊपरी त्वचा में मृत कोशिकाओं के उभरकर बाहर आने के चलते जीभ मोटी होने लगती है। जिसके चलते जीभ के पैपिले धीरे-धीरे पूरी जीभ पर फैलने लगते है। जिसे टेस्टबड कहा जाता है। ऐसी स्थिति में मोटी परत के बीच पैपिले खाने पीने वाली चीजों के कुछ अंश इकट्ठा होने लगते है, जिसेक चलते जीभ पर बैक्टीरिया और यीस्ट जमना शुरू हो जाते है जो बाल की तरह काले दिखाई देते है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us