Advertisment

Tripura Legislative Assembly Speaker: त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बने विश्वबंधु सेन ! मिले 32 मत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विश्वबंधु सेन को शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। सेन को 32 मत मिले।

author-image
Bansal News
Tripura Legislative Assembly Speaker:  त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बने विश्वबंधु सेन !  मिले 32 मत

अगरतला। Tripura Legislative Assembly Speaker भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विश्वबंधु सेन को शुक्रवार को त्रिपुरा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। सेन को 32 मत मिले जबकि विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)-कांग्रेस के उम्मीदवार गोपाल चंद्र रॉय को 14 मत मिले। टिपरा मोथा के विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। उसके विधानसभा में 13 सदस्य हैं।

Advertisment

चार बार के विधायक पूर्ववर्ती रहे उपाध्यक्ष 

उत्तरी त्रिपुरा जिले में धर्मनगर से चार बार के विधायक सेन पूर्ववर्ती विधानसभा में उपाध्यक्ष थे। उन्होंने कहा, “मैं सदन के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं और आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं निष्पक्ष रूप से सदन का संचालन करूंगा। मैं सभी सदस्यों से सहयोग चाहता हूं, भले ही उनकी पार्टी कोई भी हो।” माकपा विधायक दल के नेता जितेन चौधरी ने सदन चलाने में हर तरह के सहयोग का आश्वासन देते हुए नए अध्यक्ष को बधाई दी।

भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन के 33 विधायक

कांग्रेस विधायक और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले गोपाल चंद्र रॉय ने भी सेन को सहयोग का आश्वासन दिया। त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन के 33 विधायक हैं जबकि विपक्षी दल कांग्रेस और माकपा के संयुक्त रूप से 14 विधायक हैं।

Tripura News tripura mla snatches speaker's mike tripura legislator tripura legislative assembly tripura election 2023 tripura election tripura assembly uproar tripura assembly speaker's mace tripura assembly speaker tripura assembly ruckus tripura assembly news tripura assembly elections tripura assembly election 2023 tripura assembly tripura the tripura assembly ruckus in tripura assembly legislative assembly election 2023 chaos in tripura assembly
Advertisment
चैनल से जुड़ें