Advertisment

CG News: BJP का मिशन लोकसभा शुरू, केन्द्रीय मंत्री शेखावत बोले- भ्रष्टाचार की होनी चाहिए जांच

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, कि अगर कहीं भी भ्रष्टाचार हुआ है, तो उसकी जांच होनीक ही चाहिए।

author-image
Bansal news
CG News: BJP का मिशन लोकसभा शुरू, केन्द्रीय मंत्री शेखावत बोले- भ्रष्टाचार की होनी चाहिए जांच

CG News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर छत्तीसगढ़ BJP पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद अब बीजेपी का मिशन लोकसभा परवान चढ़ रहा है।

Advertisment

एक बार फिर विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा में भी केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा शुरू हो गया है। इतना ही नही BJP केंद्र की योजना को गिनाते हुए मंत्री पूर्ववर्ती सरकार के भ्रष्टाचार को हथियार बना रही है।

विधानसभा चुनाव में बड़े दिग्गजों ने संभाला था मोर्चा

छत्तीसगढ़ में सत्ता से बेदखल BJP केंद्रीय नेतृत्व ने 2023 विधानसभा चुनाव में सत्ता पर वापस आने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था।

बीजेपी के प्रचार प्रसार और प्रत्याशी के वोट अपील के लिए खुद PM मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत दर्जनों से ज्यादा केंद्रीय मंत्री, दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े दिग्गजों ने मोर्चा संभाला।

Advertisment

संबंधित खबर: CG News: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP का मेगा प्लान

जिसका परिणाम ये रहा कि BJP ने बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई। अब एक बार फिर से लोकसभा चुनाव 2024 में सीटें जीतने के लिए केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ (CG News) दौरा तेज हो गया है।

राज्य के अलग अलग जिलों में पहुंचकर केंद्रीय मंत्री जहाँ केंद्र की योजनाओं का गुणगान कर रहे हैं, तो वहीं पुरानी कांग्रेस सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार को मुद्दा बना रही है।

अगर कहीं भ्रष्टाचार हुआ है, तो उसकी जांच होनी चाहिए- शेखावत

जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, कि अगर कहीं भी भ्रष्टाचार हुआ है, तो उसकी जांच होनीक ही चाहिए।

Advertisment

तो वहीं गिरिराज सिंह ने गौठान के नाम पर कांग्रेस ने जो लूटा है, उसे ठीक करना हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र शासित सरकार हैं- सुशील आनंद शुक्ला

सत्ता गवां चुकी कांग्रेस के ऊपर अब भ्रष्टाचार के आरोप लगने शुरू हो गए हैं। न केवल प्रदेश के BJP नेता आरोप लगा रहे हैं, तो वहीं केंद्रीय नेता भी इसे जमकर मुद्दा बना रहे है।

आरोप को लेकर संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला कह रहे हैं, कि राज्य BJP लगभग मृतपाय हो चुकी है।

Advertisment

सरकार बनाने के बाद भी ऐसा लगता है, कि छत्तीसगढ़ (CG News) सरकार केंद्र शासित सरकार है।

संबंधित खबर:Lok Sabha Election 2024: बीजेपी जनवरी 2024 के अंत तक जारी करेगी लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट, अप्रैल-मई में होंगे चुनाव

यहां के नेता को, मुख्यमंत्री को, मंत्री को कोई भी निर्णय लेने का अधिकार नहीं हैं। बीजेपी छत्तीसगढ़ के नेता अस्तित्व विहीन हो गए हैं।

यदि पूर्ववर्ती सरकार कांग्रेस के दाव पर एक भी प्रमाणित भ्रष्टाचार का कोई भी तथ्य है, तो जांच कर कार्यवाही करें।

वही कांग्रेस के इस बयान पर बीजेपी के वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने भी चुटकी ली है।

लोकसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही महीने का वक़्त बचा है। जीत के दावे भी सुनने को मिल रहे हैं।

लेकिन केंद्र और राज्य में चल रही राजनीति और बयानबाजी से जनता का पलड़ा किसकी तरफ भारी होता हैं, ये आने वाला वक़्त ही बताएगा।

ये भी पढ़ें:

CG News: कांग्रेस में ब्लॉक से लेकर जिले स्तर पर बदलाव संभव, बैठक में पायलट ने जताई थी सहमति

MP Ram Vangaman Path: पहली बार 20 साल पहले आया था श्रीराम वनगमन पथ का सुझाव, जानें अब तक कब क्या हुआ

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने ₹14.5 करोड़ में खरीदा प्लॉट, ‘प्राण प्रतिष्ठा’ वाले दिन करेंगे उद्घाटन

MP Crime News: भोपाल और रीवा में मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म, आरोपियों का पीड़िता से यह रिश्ता

MP News: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, वीडी शर्मा ने शुरू किया दीवार लेखन अभियान

hindi news CG news lok sabha election Lok sabha election 2024 bjp mission Union Minister Shekhawat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें