Advertisment

MP Election Result 2023: 'मध्य' में बीजेपी का दबदबा, कांग्रेस लगाएगी गढ़ में सेंध? कौन से मुद्दे बनेंगे गेमचेंजर?

भोपाल। मध्य की महाभारत जी हां, मध्यप्रदेश में बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाला मध्य क्षेत्र इस बार क्या जनादेश देने वाला है।

author-image
Agnesh Parashar
MP Election Result 2023: 'मध्य' में बीजेपी का दबदबा, कांग्रेस लगाएगी गढ़ में सेंध? कौन से मुद्दे बनेंगे गेमचेंजर?

भोपाल। मध्य की महाभारत जी हां, मध्यप्रदेश में बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाला मध्य क्षेत्र इस बार क्या जनादेश देने वाला है। सूबे के इस इलाके में क्या समीकरण है, कौन से मुद्दे हैं और मध्य के वोटिंग प्रतिशत क्या कहते हैं।

Advertisment

मध्य क्षेत्र में 8 जिले

हिंदुस्तान के दिल मध्यप्रदेश का मध्य क्षेत्र में 8 जिले है, और 36 सीटों को समेटे ये इलाका नर्मदा नदी से अपनी खास पहचान रखता है। यहां नदी की धार की तरह सियासत बहती है। इस बार मध्य क्षेत्र में 80 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई है। सबसे कम भोपाल की 7 सीटों पर 66% वोटिंग हुई है।

36 में से 24 सीटें जीती थी बीजेपी

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मध्य क्षेत्र है। इस क्षेत्र में सीएम शिवराज की सीट बुधनी भी शामिल है। सियासत का सेंटर राजधानी भोपाल भी मध्य में है। 2018 में 36 में से 24 सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज की थी। पीएम मोदी के खास फोकस में मध्य इलाका रहा है।

मध्यक्षेत्र में धुआंधार हुआ था प्रचार

राजधानी में दौरों का सिलसिला धुआंधार चला है। जनजातीय सम्मेलन के जरिए ST वोटर को साधाने का प्रयास बीजेपी ने किया है। वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति स्टेशन की सौगात प्रदेश को दी। भोपाल में मोदी ने कार्यकर्ता महाकुंभ किया। जनआशीर्वाद यात्रा के समापन से मैसेज दिया। गृहमंत्री अमित शाह ने लीं बैक-टू-बैक बैठकें ली।

Advertisment

कांग्रेस ने भी दिखया दम

बीजेपी को टक्कर देने राहुल-प्रियंका ने भी सभाएं की। राहुल गांधी ने भोपाल में रोड शो किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी जनसभा की है।

इसके अलावा बीजेपी संगठन के कद्दावर नेता और कई कैबिनेट मंत्री भी मध्य इलाके से आते हैं। अपने परंपरागत इलाके से बीजेपी को वही मैंडेट मिलने का भरोसा है। तो कांग्रेस इस बार रिकॉर्ड तोड़ने की बात कह रही है।

दलों के जीत के अपने-अपने दावे

जब मध्यप्रदेश का रण हम जीत रहे हैं, तो मध्य तो जीतेंगे ही। साथ ही हर जगह ऐतिहासिक आकड़ों के साथ जीतेंगे। आशीष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी

Advertisment

जो मप्र का वातावरण है उससे ये तय है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। बुहमत के साथ सरकार बन रही है। पूरे प्रदेश में एक तरह का करेंट है, इससे मध्य क्षेत्र में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन कर रही है। -राजीव सिंह, सगंठन प्रभारी, कांग्रेस

गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है इलाका

मध्य क्षेत्र की सियासी तासीर गंगा जमुनी तहजीब के दर्शन कराती रही है। इस इलाके में नर्मदा की कल कल बहती धारा के साथ अजान के स्वर सुनाई देते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में धर्म के आधार पर भी मतों का विभाजन देखने को मिला है। तरह-तरह के समीकरण समेटे मध्य इलाके की महाभारत कौन जीतता है। इसके लिए 3 दिसंबर का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें:

Raipur: छत्तीसगढ़ में नई बीमारी को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट,पैनिक न होने की कही बात

Advertisment

MP News: एमपी में बनेगी किसकी सरकार, शपथ पर लगी लगाई एक लाख की शर्त

IPL 2024 Captain: हार्दिक पंडया नहीं शुभमन गिल होंगे गुजरात टाइटंस के कप्तान, जाने खेल की अपडेट

’12th Fail’ Oscars 2024: ताबड़तोड़ कमाई के बाद फिल्म ने मारी ऊंची छलांग, सुनकर झूम उठेंगे फैंस

Visa-Free Entry: मलेशिया में भारतीय पर्यटकों को 30 दिनों के लिए मिलेगी मुफ्त एंट्री, जानें ये खबर

भोपाल न्यूज, मप्र न्यूज, मप्र चुनाव परिणाम 2023, मप्र मध्यक्षेत्र चुनाव परिणाम, Bhopal News, MP News, MP Election Result 2023, MP Central Election Result, Aaj Ka Mudda

bhopal news MP news मप्र न्यूज भोपाल न्यूज़ AAJ KA MUDDA MP Election Result 2023 मप्र चुनाव परिणाम 2023 MP Central Election Result
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें