Advertisment

Maharashtra panchayat election: महाराष्ट्र पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली 419 सीटों पर जीत

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत चुनाव में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। पार्टी ने पंचायत चुनाव की कुल 1,791 सीटों में से 419 पर विजय हासिल की है।

author-image
Bansal news
Maharashtra panchayat election: महाराष्ट्र पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली 419 सीटों पर जीत

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत चुनाव में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। पार्टी ने पंचायत चुनाव की कुल 1,791 सीटों में से 419 पर विजय हासिल की है।

Advertisment

किसको कितनी सीट

 राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राकंपा को 381 और कांग्रेस को 344 सीटों पर जीत मिली है। शिवसेना, 296 सीटों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 239 सीटों पर जीत दर्ज की है। बाकी सीटें सीपीएम, बसपा और स्थानीय दलों के खातों में गई हैं।

बृहस्पतिवार को घोषित किये गए नतीजे

भंडारा और गोंदिया जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव साथ में हुए थे जिसके नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित किये गए। दोनों जिलों की 105 जिला परिषद सीटों में से भाजपा को 38, कांग्रेस को 34 और राकांपा को 21 सीटों पर विजय हासिल हुई। इसी प्रकार, पंचायत समिति की 210 सीटों में से भाजपा ने 93, कांग्रेस ने 53 और राकांपा ने 36 सीटों पर कब्जा जमाया।

nagar panchayat result nagar panchayat election result nagar panchayat election 2022 nagar panchayat election 2021 result nagar panchayat election 2021 nagar panchayat election nagar panchayat maharashtra panchayat result maharashtra panchayat elections Maharashtra News maharashtra nagar panchayat result maharashtra nagar panchayat election result maharashtra nagar panchayat election Maharashtra Lockdown 2021 nagar panchayat elections result
Advertisment
चैनल से जुड़ें