Advertisment

BJP Win Gujarat Election 2022: 12 दिसंबर को शपथ लेंगे सीएम भूपेंद्र पटेल ! पीएम मोदी ने जताया हर्ष ,जानें अपडेट

author-image
Bansal News
BJP Win Gujarat Election 2022: 12 दिसंबर को शपथ लेंगे सीएम भूपेंद्र पटेल !  पीएम मोदी ने जताया हर्ष ,जानें अपडेट

अहमदाबाद। Gujarat Assembly Election Result 2022 Live: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर भाजपा जहां पर गुजरात में जीत के करीब पहुंच गई है वहीं पर खबर आ रही है कि12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। यहां पर शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे जिसकी जानकारी राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने दी है।

Advertisment

ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का बयान

यहां पर गुजरात में मिली शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना कभी संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।"

जाने क्या बोले सीएम पटेल

यहां पर गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल, गांधीनगर से कहा कि, गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया है।

Advertisment

जानें पल-पल की अपडेट

  • पहले आधिकारिक रुझानों में बीजेपी 2 सीटों पर और कांग्रेस 1 पर आगे चल रही है, वोटों की गिनती जारी है।
  • सुबह 9 बजे चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक बीजेपी 3 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 2 पर और AAP 1 सीट पर आगे चल रही है।
  • वीरमगाम विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल आगे चल रहे और कांग्रेस उम्मीदवार भारवाड़ लाखाभाई पीछे हैं।
  • चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 18 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 3 पर और AAP 2 सीट पर आगे चल रही है।

publive-image

  • चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 30 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 4 सीट पर आगे चल रही है।
  • चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 42 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 6 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 4 सीट पर आगे चल रही है।
  • मोरबी से बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया कुल 10,156 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर में मोरबी पुल ढहने के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी।
  • भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात में भारतीय जनता पार्टी 61 सीटों पर और कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है।
  • चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 144 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 20 सीटों, आम आदमी पार्टी 6 सीटों, निर्दलीय 3 सीटों पर, सपा 1 सीट पर और AIMIM 1 सीट पर आगे चल रही है।
  • चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा ने 2 सीटों पर जीत दर्ज़ की है और 151 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 20 सीटों, आम आदमी पार्टी 6 सीटों, निर्दलीय 2 सीटों और सपा 1 सीट पर आगे चल रही है।
  • गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 120 सीटों पर जीत दर्ज़ 36 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 11 सीटें जीत कर 6 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 1 सीट पर आगे चल रही है। निर्दलीय 3 सीटों पर जीत दर्ज़ की है। मतगणना जारी है।
Advertisment

publive-image

कर्नाटक में जीत का जश्न

यहां पर कर्नाटक में चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 7 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 151 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेलागवी में जीत का जश्न मनाया।

सुबह शुरू आठ बजे शुरू हुई मतगणना

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना राज्य के 37 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुई। एक अधिकारी ने बताया कि मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे आरंभ हुई, जबकि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में दर्ज वोटों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगी।

Advertisment

मतगणना के लिए कई इंतजाम

मतगणना प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए आयोग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मतगणना प्रक्रिया का वीडियो भी बनाया जाएगा। मतगणना केंद्रों पर कुल 182 मतगणना पर्यवेक्षक और इतने ही निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक मतगणना पटल पर एक सूक्ष्म पर्यवेक्षक, एक मतगणना पर्यवेक्षक और एक मतगणना सहायक भी मौजूद रहता है।

publive-image

दो चरणों में हुआ था मतदान

गुजरात में एक दिसंबर को पहले चरण में 89 सीट पर और पांच दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव में 93 सीट पर मतदान हुआ था। गुजरात में इस साल 66.31 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 2017 में 71.28 प्रतिशत मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 182 सीट और आम आदमी पार्टी (आप) ने 181 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 179 और उसके सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दो सीट पर चुनाव लड़ा। गुजरात विधानसभा चुनाव में कुल 1,621 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास

[video width="480" height="270" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/12/C6K0_Jgm0DF5S7O0.mp4"][/video]

देखें यहां पर लाइव अपडेट

Gujarat Election 2022 gujarat election gujarat assembly elections 2022 gujarat assembly election gujarat assembly election 2022 gujarat election news gujarat elections 2022 gujarat election 2022 live gujarat election result gujarat assembly election results 2022 gujarat election 2022 final result gujarat election 2022 result date gujarat election 2022 result latest news gujarat election result 2022 live gujarat election results 2022
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें