Advertisment

भाजपा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में कम से कम 200 सीटें जीतेंगी : शहनवाज हुसैन

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

पणजी, 11 जनवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी इस साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कम से कम 200 सीटें जीतेंगी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने पहले ही ‘बोरिया-बिस्तर समेटना’ शुरू कर दिया है।

Advertisment

हुसैन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी को पहले तीन से आठ फीसद वोट मिलते थे और अब वह 2019 के आम चुनाव में 18 लोकसभा जीतकर आगे बढ़ी।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस बार, हम विधानसभा चुनाव में 200 पार करेंगे। ममता बनर्जी सरकार ने हार भांपकर अपना बोरिया-बिस्तर समेटना शुरू कर दिया है। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला भी किया जा रहा है।’’

नये कृषि कानूनों पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन पर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी के संबंध में हुसैन ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार टिप्पणियों का अध्ययन करेगी।

Advertisment

उन्होंने इसे अदालत के समक्ष विचाराधीन बताकर इससे आगे कुछ कहने से इनकार कर दिया।

उच्चतम न्यायालय ने नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन से निपटने के तौर तरीके को लेकर सोमवार को केंद्र की खिंचाई की और कहा कि जिस तरह देानों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है, उससे वह ‘बेहद निराश’ है तथा वह इस गतिरोध को दूर करने के लिए पूर्व प्रधान न्यायाधीश की अगुवाई में एक समिति बनाएगी।

भाषा राजकुमार उमा

उमा

Advertisment
चैनल से जुड़ें