Advertisment

REET paper leak : रीट पेपर लीक मामले पर विधानसभा का घेराव करेगी भाजपा

REET paper leak : रीट पेपर लीक मामले पर विधानसभा का घेराव करेगी भाजपा BJP will besiege the assembly over the Reet paper leak case

author-image
Bansal Desk
REET paper leak : रीट पेपर लीक मामले पर विधानसभा का घेराव करेगी भाजपा

जयपुर।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) मामले में मंगलवार को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी।

Advertisment

सीबीआई जांच की मांग

पार्टी के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर 15 फरवरी को भाजपा का विधानसभा घेराव का कार्यक्रम है। प्रवक्ता ने कहा कि इसमें राज्यभर से पार्टी कार्यकर्ता व पार्टी के सभी मोर्चे शामिल होंगे।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या इसे संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा इस मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग कर रही है जबकि सरकार ने इसकी संभावना को सदन में खारिज किया है। मामले की जांच विशेष पुलिस बल कर रहा है।  वहीं भाजपा इस मामले को लेकर विधानसभा के मौजूदा सत्र में सदन में नारेबाजी कर रही है और कार्यवाही में भाग नहीं ले रही। उसके चार सदस्यों को अमर्यादित व्यवहार के लिए सदन की बाकी अवधि के लिए निलंबित किया जा चुका है।

 23 फरवरी को आने वाला है बजट

सदन में इस समय राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस हो रही है। सरकार की ओर से मंगलवार को इस बहस का जवाब दिया जाना है। इसके बाद 16 से 22 फरवरी तक सदन की कोई बैठक नहीं होगी। वहीं 23 फरवरी को मुख्यमंत्री बजट (आय व्यय अनुमान वर्ष 2022 -23) पेश करेंगे।

reet exam paper leak reet paper leak 2021 reet paper leak case reet paper leak news reet paper leak news in hindi Bjp on reet paper leak reet exam paper leak news reet paper leak latest news reet paper leak mamla reet paper leak mastermind reet paper leak news 2021 reet paper leak news today
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें