Advertisment

UP Politics: यूपी में नहीं हो पाएगा BJP अध्यक्ष का चुनाव, इस कारण लगा चुनाव प्रक्रिया पर विराम

UP BJP President Election: उत्तर प्रदेश बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी)  के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया पर फिलहाल के लिए विराम लग गया है।

author-image
Bansal news
UP Politics: यूपी में नहीं हो पाएगा BJP अध्यक्ष का चुनाव, इस कारण लगा चुनाव प्रक्रिया पर विराम

UP BJP President Election: उत्तर प्रदेश बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी)  के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया पर फिलहाल के लिए विराम लग गया है। बताया जा रहा है कि देश की राजधानी नई दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव के चलते नए अध्यक्ष के फैसले पर रोक लग गई है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक, किसी भी हाल में जनवरी माह में नए अध्यक्ष का चुनाव होना था। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का लखनऊ आने वाले थे। मगर अब दिल्ली में चल रहे विधानसभा चुनाव के घमासान को देखते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का लखनऊ दौरा टल गया है और यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कुछ समय के लिए विराम लग गया है। अब यह प्रक्रिया फरवरी में शुरू होगी।

यह भी पढ़ें:Meerut News: मेरठ में 5 हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर, पति, पत्नी और 3 बेटियों की हत्या की थी, सर पे था 50,000 का इनाम.

पीयूष गोयल को बनाया गया है चुनाव अधिकारी

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को यूपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव अधिकारी बनाया गया है। मगर बीजेपी का पूरा फोकस दिल्ली में हो रहे विधान सभा चुनाव के उपर है। पीयूष गोयल समेत नेताओं को दिल्ली चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं यूपी सीएम आदित्यनाथ योगी दिल्ली चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

Advertisment

बता दें कि यूपी में भाजपा मण्डल अध्यक्ष की प्रक्रिया पूरी हो गई है ज़िलाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया भी अंतिम चरण में हैं। मगर अंदरूनी खींचतान के कारण के इसकी घोषणा नहीं हुई है। कई सीटों पर पार्टी में नए ज़िलाध्यक्ष को लेकर अभी तक फैसला नहीं हो पाया है। इसके पहले बीजेपी दो चरणों में जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर सकती है।

प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार

प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पर विराम लगने के बाद अभी तत्तकालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ही रहेंगे। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार मैदान में हैं। दावेदारों की लिस्ट लंबी होने के कारण जनवरी में चुनाव नहीं हो सका। पार्टी में पिछड़ा, ब्राह्मण या फिर दलित को प्रदेशाध्यक्ष बनाने के नाम पर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

ये लोग इस लिस्ट में सबसे आगे

बता दें कि ब्राह्मणों में हरीश द्विवेदी, दिनेश शर्मा के नाम आगे हैं, पार्टी में पिछड़ा, ब्राह्मण या फिर दलित को प्रदेशाध्यक्ष बनाने के नाम पर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। पिछड़ों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार हैं जिनमें केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह, स्वतंत्र देव सिंह का नाम इस रेस में शामिल हैं।

Advertisment
Uttar Pradesh UP News UP news in hindi BHUPENDRA CHAUDHARY Piyush Goel UP BJP President Election
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें