/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Umesh-Sharma-1.jpg)
इंदौर। मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा के आकस्मिक निधन पर सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में दिवंगत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा की पार्थिव देह के दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कीं। अंतिम यात्रा दोपहर लगभग बजे उनके निज निवास शंकरबाग,छावनी पुल के पास से जूनी मुक्तिधाम इंदौर के लिए निकली। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जूनी मुक्तिधाम इंदौर पहुंचे। यहां दिवंगत भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
https://twitter.com/BJP4MP/status/1568997160057962499
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें