Bjp State President VD Sharma Visits Sagar : नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी का जायजा लेने सागर दौरे पर BJP के प्रदेश अध्यक्ष

Bjp State President VD Sharma Visits Sagar : नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी का जायजा लेने सागर दौरे पर प्रदेश अध्यक्ष

सागर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा Nagariya Nikay Election 2021 सागर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने बीती देर रात यहां पहुंचे थे और रविवार Bjp State President VD Sharma Visits Sagar सुबह शहर के अटल पार्क भी पहुंचे और सागर साइकिल क्लब एवं नेचर वेलफेयर टीम के सदस्यों के साथ पर्यावरण बचाने के लिए साइकिल चलाई।

 

वीडी शर्मा ने सेहत बनाने का संदेश भी दिया। इसके साथ प्रदेश अध्यक्ष ने साइकिल क्लब एवं नेचर वेलफेयर टीम प्रकृति प्रेमी महेश तिवारी एवं टीम के सभी सदस्यों द्वारा पर्यावरण बचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की साथ ही उन्होंने सागर शहर में एक बढ़िया अटल पार्क बनाने के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की तारीफ भी की।

कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे है

वीडी शर्मा प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी का जायजा लेने सागर दौरे पर रहेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिनभर पार्टी से संबंधित कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे है। वीडी शर्मा अपने दौरे में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर और पार्टी के दलित कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे। इसके अलावा सागर के लोगों से मुलाकात कर सागर कैसा होना चाहिए, इस पर बातचीत करेंगे। बीजेपी के सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे.

 

वीडी शर्मा का सागर दौरा
प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर सागर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सागर प्रवास के दौरान स्थानीय जनता, जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया। वीडी शर्मा ने कहा कि आपका स्नेह ही मेरी अमूल्य निधि एवं ऊर्जा का स्त्रोत है।

 

प्रदेश अध्यक्ष सागर जिला कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम को सुना। इसके बाद उन्होंने जिले के प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका
इस दौरान उन्होंने सागर स्थित जिला कार्यालय में जिले के मंडल अध्यक्षों के साथ हुए चर्चा में कहा कि पीएम मोदी एवं सीएम शिवराज के नेतृत्व में लोक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं को जन – जन तक पहुंचाने में हमारे मंडल कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password