Advertisment

BJP State President: भाजपा पार्टी ने किए बड़े बदलाव ! देश के इन 4 राज्यों में नए भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति, जानें कौन -कहां बदला

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की कमान सीपी जोशी को सौंपी है। ओडिशा में मनमोहन सामल, दिल्ली में वीरेंद्र सचदेव और बिहार में सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है।

author-image
Bansal News
BJP State President: भाजपा पार्टी ने किए बड़े बदलाव ! देश के इन 4 राज्यों में नए भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति, जानें कौन -कहां बदला

BJP State President। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज गुरूवार को भाजपा पार्टी की ओर से बयान सामने आया है जहां पर पार्टी के भीतर अध्यक्षों को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। जहां पर 4 राज्यों में भाजपा अध्यक्ष को बदला गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की कमान सीपी जोशी को सौंपी है। ओडिशा में मनमोहन सामल, दिल्ली में वीरेंद्र सचदेव और बिहार में सम्राट चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisment

होने वाले जल्द राज्यों में चुनाव 

आपको बताते चलें कि, जल्द ही राज्यो में चुनाव होने वाले है जहां पर राजस्थान में इस साल यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होना है। दिल्ली और बिहार में 2025 और ओडिशा में 2024 में विधानसभा चुनाव होंगे।

1- सीपी जोशी -राजस्थान 

आपको बताते चले कि, दिल्ली से केंद्रीय भाजपा ने आज राजस्थान के लिए भी नए अध्यक्ष की घोषणा की है। जहां पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान की कमान सीपी जोशी को सौंपी है। बता दें कि, आठ महीने पहले राजस्थान संगठन में बड़ा बदलाव कर सतीश पूनिया में की जगह जिम्मेदारी दी है। नए अध्यक्ष सीपी जोशी की बात करें तो, चंद्र प्रकाश जोशी चित्तौड़गढ़ से दो बार लोकसभा पहुंचे हैं। वह पहले 2014 में फिर 2019 में इस सीट से चुनाव जीते। जोशी भाजपा के यूथ विंग, भाजयुमो के प्रदेश प्रेसिडेंट हैं।

Image

2- वीरेंद्र सचदेवा - दिल्ली

राजधानी दिल्ली में भी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है। जहां पर पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को स्थायी अध्यक्ष बनाया है। बता दें कि, यह नियुक्ति ढाई महीने के इंतजार के बाद पूरा हुआ है। नगर निगम चुनाव में हार के बाद आदेश गुप्ता ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वीरेंद्र सचदेवा को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली BJP का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था।

Advertisment

Image

3- सम्राट चौधरी- बिहार 

आपको बताते चलें कि, बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी होंगे। जेपी नड्‌डा ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी है। सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं और बिहार सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके हैं।

Image

4- मनमोहन सामल -ओडिशा

यहां पर ओडिशा में मनमोहन सामल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिसमें वे ओडिशा के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। उन्हें समीर मोहंती की जगह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी प्रेसिडेंट के तौर पर मोहंती का तीन साल का टर्म इस साल 16 जनवरी को पूरा हो गया था। नया अध्यक्ष न चुने जाने के कारण वे अब तक पार्टी प्रेसिडेंट का काम संभाल रहे थे।

Image

telangana bjp state president samrat chaudhary bjp president President new telangana bjp state president new president of odisha bjp national president of bjp manmohan samal appointed as new president of bjp bjp state president in kerala BJP state president bjp president bihar BJP President bjp odisha president BJP national president bjp looks for new telangana bjp state president bihar bjp president bihar bjp new president
Advertisment
चैनल से जुड़ें