Advertisment

Rajasthan Election 2023: भाजपा अध्यक्ष नड्डा पहुंचे उदयपुर, पदाधिकारियों की लेंगे बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा उदयपुर पहुंचे जहां पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने स्वागत किया।

author-image
Bansal news
बंगाल में पीएम आवास योजना और मनरेगा के लिए निर्धारित रकम में हेराफेरी : नड्डा

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सोमवार को उदयपुर पहुंचे जहां पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनका

Advertisment

स्वागत किया।

संभाग में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

नड्डा उदयपुर संभाग में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे जिसके बाद वह जोधपुर के लिए रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि गुलाब चंद कटारिया के असम का राज्यपाल बनने के बाद उदयपुर सीट

खाली हो गई थी। जोधपुर में नड्डा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और रात में दिल्ली रवाना होने से पहले संगठन के नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे।

जिला अध्यक्षों से करेंगे मुलाकात और संवाद

भाजपा की जोधपुर शहर इकाई के अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने कहा कि नड्डा पार्टी के जोधपुर संभाग के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, वर्तमान और पूर्व सांसदों और विधायकों, पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के

Advertisment

पदाधिकारियों, सभी जिलों के वर्तमान और पूर्व जिला अध्यक्षों से मुलाकात और संवाद करेंगे।

25 नवंबर से होगी मतदान

बता दें राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। विधानसभा चुनाव से पहले नड्डा की जोधपुर यात्रा काफी महत्व रखती है। जोधपुर संभाग की 33 सीटों में से भाजपा ने केवल सांचौर के

लिए उम्मीदवार की घोषणा की है। शहर इकाई के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “पार्टी को पहले से ही सांचौर से पार्टी उम्मीदवार देवजी पटेल के खिलाफ लगातार विरोध का सामना

Advertisment

करना पड़ रहा है।

'सांचौर विधानसभा सीट से पटेल को मैदान में उतारने के पार्टी के फैसले के विरोध में जालोर के कुल 8 में से 6 मंडल अध्यक्षों द्वारा हाल ही में दिए गए इस्तीफे से स्थिति और भी खराब हो गई है। गौरतलब है

कि जोधपुर संभाग में छह जिले शामिल हैं, जिनमें 33 विधानसभा क्षेत्र हैं।

भाजपा व सत्तारूढ़ कांग्रेस दोनों के पास 15-15 सीटें हैं। लेकिन दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन से कांग्रेस का कुल जोड़ 17 सीटों का है। यहां भाजपा के सामने मौजूदा सीटों को बरकरार रखने के साथ-साथ

कांग्रेस के कब्जे वाली 17 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कब्जे वाली एक सीट पर अपनी सेंध लगाने की चुनौती है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Corbett Park Open: पर्यटकों के लिए खुशखबरी! कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बीजरानी और गर्जिया जोन खुले

Nithari Kand: निठारी कांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी की सजा रद्द

Rahul Gandhi Mizoram Visit: राहुल गांधी आज से शुरू कर सकते हैं चुनावी राज्य मिजोरम का दौरा, जानें क्या है प्लान

Durga Puja 2023: कोलकाता में राम मंदिर के तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

Earthquake In Pithoragarh: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1रही भूकंप की तीव्रता

rajasthan news jp nadda in rajasthan jp nadda meeting with party jp nadda rajasthan news in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें