Advertisment

MP News: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, वीडी शर्मा ने शुरू किया दीवार लेखन अभियान

MP News: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, वीडी शर्मा ने दीवार पर कमल बनाकर लिखा- फिर एक बार, मोदी सरकार।

author-image
Bansal news
MP News: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, वीडी शर्मा ने शुरू किया दीवार लेखन अभियान

MP News: लोकसभा चुनाव आने वाले हैं, और चुनावों को लेकर बीजेपी ने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है।

Advertisment

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के शिवाजी नगर में दीवार पर स्लोगन लिखकर इस दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दीवार पर कमल बनाकर लिखा- फिर एक बार, मोदी सरकार। अब प्रदेश भर में बूथ स्तर तक BJP  के कार्यकर्ता दीवार लेखन अभियान को आगे बढ़ाएंगे, और गति देंगे।

BJP प्रदेश अध्यक्ष द्वारा शुरू किए गए इस प्रचार अभियान के दौरान BJP जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, BDA उपाध्यक्ष सुनील पांडे, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह सहित BJP के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisment

संबंधित खबर: MP BJP Meeting: भोपाल में बीजेपी की बड़ी बैठक, बनेगी लोकसभा चुनाव की रणनीति; ये दिग्गज होंगे शामिल

VD शर्मा ने कहा- हर बूथ पर मोदी, हर बूथ पर कमल, यही संकल्प है

भाजपा ने पूरे देश (MP News) में दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की है। एक बार फिर से मोदी सरकार अभियान की शुरुआत हुई है।

कमल का फूल हमारा चुनाव चिन्ह है और इसके साथ हम चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

Advertisment

हमारा संकल्प है, कि हम प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाएंगे। हर बूथ पर मोदी हर बूथ पर कमल यही संकल्प है।

सभी जिलाध्यक्षों,मंडलाध्यक्ष सभी सांसद अभियान में आज से जुड़े हैं। भाजपा हर बूथ को जीत कर इतिहास रचेगी।

संबंधित खबर:MP NEWS: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष तक पहुंचा छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष-पूर्व मंत्री चंद्रभान का विवाद, क्या बोले बंटी साहू?

Advertisment

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बोले वीडी शर्मा

राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर वीडी शर्मा ने कहा, कि भाजपा देश के लोग कांग्रेस से न्याय मांग रहे हैं।

कांग्रेस को न्याय यात्रा की जगह गिल्टी यात्रा निकालनी चाहिए। कांग्रेस कुछ भी करले लेकिन भाजपा की जीत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।

22 जनवरी को BJP राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से एक नया इतिहास रचने वाली है। साथ ही अपनी जीत से कीर्तिमान बनाएगी।

Advertisment

राहुल गांधी को निमंत्रण न देने पर वीडी शर्मा ने कहा, कि सभी देशवासियों को निमंत्रण दिया गया है। राम पथ गमन को लेकर CM डॉ. मोहन यादव  चित्रकूट जा रहे हैं। (MP News)

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश को ‘गिरगिट’ कहा, INDIA गठबंधन को NO, मायावती का ऐलान

CG News: कवर्धा में झोपड़ी में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 3 आदिवासी लोग  जिंदा जले

Advertisment

Gangster Tapan Sarkar: रायपुर से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर तपन सिंह, दुर्ग पुलिस कर सकती है बड़े खुलासे

Top Hindi News Today: सचिन तेंदुलकर डीप फैक का शिकार, “एक्स” पर दी जानकारी, लखनऊ से अयोध्या के लिए 19 जनवरी से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

Sachin Tendulkar Deepfake: वायरल हुआ सचिन तेंदुलकर का डीपफेक वीडियो, गेमिंग ऐप को प्रमोट करते दिखे सचिन

Wall-Writing Campaign VD Sharma MP news Lok Sabha elections hindi news bjp preparing for lok sabha elections bjp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें