Advertisment

CG News: बीजेपी ऑब्जर्वर आज पहुंचेंगे रायपुर, रविवार तक तय हो सकता है CM का नाम

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है। मुख्यमंत्री चयन के लिए भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षको की नियुक्ति है।

author-image
Bansal news
CG Election Result 2023: ओम माथुर के बयान से सियासी हलचल, बीजेपी को छत्तीसगढ़ में जीत की उम्मीद

CG News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री(CM Face) के चेहरे को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री चयन के लिए भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों (supervisors) की नियुक्ति कर दी है।

Advertisment

इनमें केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी, जलमार्ग एवं आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम शामिल हैं।

विधायक दल की बैठक में रखा जाएगा नाम

मुख्यमंत्री के लिए 3-4 नाम(CM Face) चल रहे हैं, लिहाजा पर्यवेक्षक(supervisors) विधायकों से वन-टू-वन चर्चा भी कर सकते हैं। इसके अलावा हाईकमान से अगर कोई नाम तय किया गया होगा तो पर्यवेक्षक(supervisors) उस नाम को भी विधायक दल में रख सकते हैं। पर्यवेक्षक(supervisors) बताएंगे कि, राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व ने किसे मुख्‍यमंत्री बनाने का फैसला किया है।

चर्चा है कि रविवार सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें तीनों पर्यवेक्षक(supervisors) भी शामिल होंगे।

Advertisment

बीजेपी विधायकों को बैठक में शामिल होने की सूचना भेज दी गई है। विधायकों से रायशुमारी के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में अर्जुन मुंडा करेंगे मंथन

यहां तीनों ऑब्जर्वर यानी पर्यवेक्षकों(supervisors) के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम शनिवार को रायपुर पहुंच सकते हैं। इनके सामने सीएम चेहरे (CM Face)के प्रमुख दावेदार रमन सिंह, रेणुका सिंह, अरुण साव, विष्णु देव साय और ओ.पी चौधरी बताए जा रहे हैं।  यहां सीएम चेहरे से सस्पेंस रविवार को खत्म हो सकता है।

ऐसे करेंगे मुख्यमंत्री का चयन

पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री का नाम(CM Face) लेकर रायपुर आएंगे। विधायक दल की बैठक में वह विधायकों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के पद के लिए जो भी नाम आएगा उस पर विधायकों की राय लेंगे। जिसके पक्ष में ज्यादा विधायक होंगे उसका नाम मुख्यमंत्री के लिए ऐलान कर दिया जाएगा।

Advertisment

गौरतलब है कि भाजपा को प्रदेश की 90 सदस्यीय विधानसभा में से 54 सीटें मिली हैं, इनमें 35 कांग्रेस और एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में गई है।

ये भी पढ़ें 

Global Leader Approval Rating: दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी का जलवा कायम, विश्व नेताओं की लिस्ट में टॉप पर

Bastar News: छात्राओं के हाथ पर डाला खौलता तेल, प्रिंसिपल सहित तीन टीचर सस्पेंड

Advertisment

UPSC Main Exam Result 2023: उम्मीदवारों का इंतजार हुआ खत्म, जारी हुआ UPSC की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

Former CM KCR Health Update: पूर्व सीएम KCR की हुई कूल्हा प्रतिरोपण सर्जरी, गिरने से हुआ था फ्रैक्चर

आज की बड़ी खबरें: ISIS के खिलाफ देशभर में NIA की छापेमारी, दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में PM मोदी टॉप पर, WPL सीजन-2 के लिए ऑक्शन आज

Advertisment
Supervisors Sarvananda Sonwal raipur hindi news Hindi Khabar Dushyant Kumar CM Name Chhatisgarh Khabar CG Vidhan Sabha Election 2023 CG news BJP meeting in Raipur BJP CM Face Bansal News arjun munda
Advertisment
चैनल से जुड़ें