Advertisment

BJP MP's Meeting In Delhi: दिल्ली में भाजपा सांसदों की बड़ी बैठक, यह बोलकर वापस लौट आए सीएम शिवराज

BJP MP's Meeting In Delhi: दिल्ली में भाजपा सांसदों की बड़ी बैठक, यह बोलकर वापस लौट आए सीएम शिवराज BJP MP's Meeting In Delhi: Big meeting of BJP MPs in Delhi, CM Shivraj returned after saying this

author-image
Bansal News
BJP MP's Meeting In Delhi: दिल्ली में भाजपा सांसदों की बड़ी बैठक, यह बोलकर वापस लौट आए सीएम शिवराज

नई दिल्ली। भाजपा सांसदों की गुरुवार को दिल्ली में एक बड़ी बैठक (BJP MP's Meeting In Delhi) बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं। इस बैठक में भाजपा के सभी सांसद भाग ले रहे हैं। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए सीएम शिवराज सिंह भी पहुंचे थे। हालांकि सीएम शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) इस बैठक को बीच में छोड़कर भोपाल वापस लौट रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में बाढ़ के हालातों को देखते हुए जेपी नड्डा की अनुमति लेकर मैं भोपाल वापस जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह ने मीडिया को बताया कि ऐसा प्रदेश में आई बाढ़ के चलते वह वापस भोपाल लौट रहे हैं। सीएम ने कहा कि दतिया, शिवपुरी, श्योपुर में बाढ़ (Flood In MP) की स्थिति बहुत खराब है। मैंने यह बात जेपी नड्डा को बताई है, उन्होंने मुझे वापस लौटने की अनुमति दे दी है। अब शिवराज सिंह वापस भोपाल लौट आए हैं।

Advertisment

सीएम ने कहा कि एयरफोर्स, आर्मी को बचाव के काम में लगाया गया है। जबकि आज उन्होंने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain IN MP) के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। भिड, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, मुरैना और ग्वालियर (Rain In MP) में कई गांव बाढ़ के चपेट में हैं। यहां कई गांव पानी में पूरी तरह डूब गए हैं। प्रदेश में मूसलाधार बारिश में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 25 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ में फंसे अब तक करीब 5 हजार लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। अभी भी सेना के जवान पानी में फंसे लोगों को वोट और हेलीकॉप्टर के सहारे बाहर निकाल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी कभी ऐसा मौका आता है जब जी जान से काम करने की आवश्यकता होती है। इस समय वह मौका है। अपनी पूरी ताकत से सामाजिक संगठनों तथा सभी का पूरा सहयोग लेते हुए बाढ़ प्रभावितों के लिए कार्य करें।

सीएम की लगातार बाढ़ क्षेत्र में नजर
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राहत शिविरों के अलावा बाढ़ प्रभावित बस्तियों में भी भोजन स्वच्छ जल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। टूटे मकानों की मरम्मत, बिजली की आपूर्ति बहाल करना, टूटे फूलों को दुरुस्त कराना, संचार व्यवस्था को बहाल करना आदि कार्य युद्ध स्तर पर किए जाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के उपरांत भोपाल लौटकर बुधवार की रात अपने निवास पर देर रात वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। शिवपुरी और ग्वालियर चंबल संभाग के कुछ जिलों में तेज बारिश के पानी में कई गांव पूरी तरह डूब गए। कई जगह बाढ़ में लोग फंसे रहे। लोगों का रेस्क्यू करने के लिए सरकार को सेना के जवानों को उतारना पड़ा।

बीते दो दिनों में सेना के जवानों हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया है। शिवपुरी में तेज बारिश (Shivpuri Flood) में नदी पर बना पुल बह गया। साथ ही शिवपुरी जिले के पाढरखेड़ा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। ट्रैक डूब जाने के बाद से ट्रेनों का यातायात प्रभावित हुआ है। यहां पहाड़ों से आया तेज पानी ट्रैक के नीचे की मिट्टी बहा ले गया। इस कारण यहां ग्वालियर से रतलाम जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (Intercity Express) रात भर जंगलों में खड़ी रही। इसके साथ ही कई ट्रेनों को ट्रैक पर पानी भरने के कारण डायवर्ट किया गया है। करीब 1600 लोगों को पानी फंसने के बाद रेस्क्यू किया गया। कई जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain In MP) ने काफी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए सीएम शिवराज सिंह ने कई जगहों पर सेना की टीम भी उतारी है। हैलीकॉप्टर से लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश का मौसम भोपाल में मौसम भोपाल में गर्मी भोपाल में अगस्त का मौसम बारिश winter weather update Madhya Pradesh weather news weather in Bhopal summer season Summer in Bhopal sindh river flood shyopur me bhari barish shyopur jalmagan Shivpuri Flood sheopur flood Rain Live Updates Rain in MP Rain in Madhya Pradesh rain halted train rain alert in mp Pradesh Breaking Hindi MP Weather News mp weather alert MP Samachar in Hindi mp rain news mp rain MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MADHYA PRADESH weather madhya pradesh rain news today Madhya Pradesh Rain News Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya jp-nadda IMD hot weather hot wave Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Heavy Rain In Mp heavy rain in gwalior chambal area heavy rain in bhind heavy flood Gwalior Chambal heavy rain gwalior chambal flood gwalior chambal area guna flood Flood Sindh river in Bhind flood Madhya Pradesh flood in mp flood Gwalior Chambal cm shivraj visit Gwalior Chambal cm shivraj returned bhopal CM Shivraj Meet PM Modi cm shivraj meet JP Nadda cm shivraj in bhopal cm shivraj chambal river flood chambal and sindh river flood Bjp mp's meeting bhind highlights beautiful weather 134 villages in Bhind in danger of flood
Advertisment
चैनल से जुड़ें