Advertisment

BJP MP Ratan Lal Kataria passed away: नहीं रहे भाजपा सांसद रतन कटारिया,सीएम खट्टर ने जताया दुख

पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रतन लाल कटारिया का बृहस्पतिवार को निधन हो गया।

author-image
Bansal News
BJP MP Ratan Lal Kataria passed away: नहीं रहे भाजपा सांसद रतन कटारिया,सीएम खट्टर ने जताया दुख

चंडीगढ़। BJP MP Ratan Lal Kataria passed away: पूर्व केंद्रीय मंत्री और अंबाला से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रतन लाल कटारिया का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कटारिया के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की।

Advertisment

अस्पताल में भर्ती थे कटारिया 

कटारिया पिछले महीने से यहां पीजीआईएमईआर में भर्ती थे। उनके एक सहयोगी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उनका तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया। कटारिया के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

सीएम खट्टर ने जताया दुख

खट्टर ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। ओम शांति।’

Ratan Lal Kataria passed away BJP mp big breaking news
Advertisment
चैनल से जुड़ें