Advertisment

Khagen Murmu: पश्चिम बंगाल में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे BJP सांसद खगेन मुर्मू पर हमला, विधायक शंकर घोष भी घायल

BJP MP Khagen Murmu Attacked: बंगाल के नागरकाटा में बाढ़ राहत के दौरान BJP सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमला, दोनों घायल हुए।

author-image
Wasif Khan
Khagen Murmu: पश्चिम बंगाल में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे BJP सांसद खगेन मुर्मू पर हमला, विधायक शंकर घोष भी घायल

हाइलाइट्स

  • नागरकाटा में बाढ़ राहत के दौरान हमला
  • सांसद खगेन मुर्मू गंभीर रूप से घायल
  • विधायक शंकर घोष को भी आई चोटें
Advertisment

BJP MP Khagen Murmu Attacked in Bengal: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नागरकाटा में बाढ़ राहत कार्य के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए। मालदा नॉर्थ से भाजपा (BJP) सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी के विधायक डॉ. शंकर घोष बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे, तभी उन पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। पत्थरबाजी में सांसद मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि विधायक घोष को भी चोटें आईं।

[caption id="attachment_909365" align="alignnone" width="1173"]publive-image सांसद खगेन मुर्मू की हमले के बाद की तस्वीर।[/caption]

राहत सामग्री वितरण के दौरान मचा हंगामा

जानकारी के मुताबिक, भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांट रहा था। इसी दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। अफरातफरी में कई कार्यकर्ता और नेता चोटिल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खगेन मुर्मू के सिर पर पत्थर लगने से गहरी चोट आई और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। विधायक शंकर घोष भी इस हिंसक घटना में घायल हुए हैं।

Advertisment

[caption id="attachment_909407" align="alignnone" width="1259"]publive-image सांसद खगेन मुर्मू की हमले के बाद की तस्वीर।[/caption]

ये भी पढ़ें- Diwali-Chhath Special Trains: दिवाली-छठ पर दिल्ली, मुंबई, गुजरात और बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट

राजनीतिक सरगर्मी तेज

हमले के पीछे की वजह को लेकर अभी साफ तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन घटना ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे समय में भाजपा नेताओं पर हुआ यह हमला चर्चा का विषय बन गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाना उनका उद्देश्य था, लेकिन इस तरह की घटनाएं राहत कार्यों में बाधा डाल रही हैं।

Advertisment

[caption id="" align="alignnone" width="1200"]publive-image खगेन मुर्मू (फाइल फोटो)[/caption]

बारिश और भूस्खलन से बिगड़े हालात

बंगाल के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन (Landslide) के कारण मिरिक-सुखियापोखरी सड़क सहित कई प्रमुख मार्ग बंद हो गए हैं। इससे हजारों पर्यटक फंस गए हैं और कई गांवों की संचार लाइनें भी टूट गई हैं।

सरकार का आश्वासन

मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा है कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकालने की व्यवस्था की जा रही है। सरकार ने अपील की है कि लोग घबराएं नहीं और जल्दबाजी में यात्रा करने की कोशिश न करें। प्रशासन ने राहत और बचाव दलों को प्रभावित इलाकों में भेजा है ताकि फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सके।

Advertisment

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, शाम 4 चुनाव आयोग की PC

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करेगा। जैसे ही तारीखों का ऐलान होगा, राज्य में आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग को 22 नवंबर 2025 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी है। राजनीतिक पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

West Bengal Politics west bengal bjp Siliguri MLA Shankar Ghosh political violence Bengal Nagarkata violence Malda North MP Khagen Murmu Jalpaiguri News flood relief attack BJP MP attack Bengal latest news Bengal landslide Bengal Heavy Rain Bengal flood relief Bengal assembly elections
Advertisment
चैनल से जुड़ें