Advertisment

BJP MLA Narayan Tripathi : विधायक नारायण त्रिपाठी से पार्टी के वरिष्ठ नेता नाराज, बुलाए गए भाजपा प्रदेश कार्यालय

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीजेपी से मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी BJP MLA Narayan Tripathi  को बीजेपी दफ्तर तलब किया गया है। बताया जा रहा है कि नारायण त्रिपाठी ने अलग विन्ध राज्य बनाने को लेकर बयान दिया था।

author-image
Bansal News
BJP MLA Narayan Tripathi : विधायक नारायण त्रिपाठी से पार्टी के वरिष्ठ नेता नाराज, बुलाए गए भाजपा प्रदेश कार्यालय

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीजेपी से मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी BJP MLA Narayan Tripathi  को बीजेपी दफ्तर तलब किया गया है। बताया जा रहा है कि नारायण त्रिपाठी ने अलग विन्ध राज्य बनाने को लेकर बयान दिया था। बीजेपी संगठन की जानकारी के बिना बैठक और बयान देने पर पार्टी संगठन नाराज़ हो गया है। बताया जा रहा है कि संगठन की जानकारी के बिना बैठक और बयान देने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नाराजगी जताई है।

Advertisment

ये है आरोप
बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी पर पार्टी से बिना अनुमति लिए बैठकें करने और बयान देने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक पार्टी अब बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। गौरतलब है कि विधायक नारायण त्रिपाठी ने पिछले रविवार को अपने निवास पर एक बैठक बुलाई थी। जिसमें विंध्य प्रदेश के गठन को लेकर रणनीति बनाई गई थी। त्रिपाठी एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने की तैयारी में हैं। उन्होंने विंध्य के सभी जिलों में सभाएं और संवाद का कार्यक्रम तय कर लिया है। जिस कारण भाजपा के वारिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा नाराज है और आज बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी को भोपाल बुलाया गया है।

narayan tripathi mla maihar news narayan tripathi mla maihar Narayan Tripathi mp news in hindi MP Breaking News MLA Narayan Tripathi latest mp news in hindi CG Breaking News Breaking News BJP state office BJP MLA Narayan Tripathi news BJP MLA Narayan Tripathi BJP MLA bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें