Advertisment

Election 2023 : चुनाव से पहले BJP को झटका, 6 बार के विधायक कांग्रेस में शामिल

Election 2023 : चुनाव से पहले BJP को झटका, 6 बार के विधायक कांग्रेस में शामिल bjp mla gopalakrishna joins congress before karnataka elections vkj

author-image
deepak
Election 2023 : चुनाव से पहले BJP को झटका, 6 बार के विधायक कांग्रेस में शामिल

Karnataka Election : कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक बीजेपी के विधायक एन वाई गोपालकृष्ण कांग्रेस में शामिल हो गए है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और जनता दल के कई विधायक कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। जो इस बात का प्रमाण है कि जनता की लहर पार्टी के पक्ष में है।

Advertisment

गोपालकृष्ण ने बीते शुक्रवार को ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। शिवकुमार ने कहा, भाजपा और जनता दल के कई नेता हमारा दरवाजा खटखटा रहे हैं। यह इस बात का सुबूत है कि राज्य की जनता की आवाज कांग्रेस के पक्ष में है और हमारा रास्ता सही दिशा में सत्ता की तरफ है। शिवकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गोपालकृष्ण ने भाजपा विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया और अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

कौन है गोपालकृष्ण?

आपको बता दें कि गोपालकृष्ण 6 बार के विधायक है। पहले वह कांग्रेस में थे। वह चार बार चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से और एक बार बेल्लारी सीट से विधायक चुने गए। भाजपा में शामिल होने के बाद वह कुदलिगी से विधायक बने। यह भी बता दें कि हाल ही में भाजपा के दो एमएलसी ने इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

ny gopalakrishna resign ny gopalakrishna quits bjp ny gopalakrishna mla ny gopalakrishna joins congress ny gopalakrishna joins bjp ny gopalakrishna bjp ny gopalakrishna n y gopalakrishna in bjp n y gopalakrishna karnataka election joins congress gopalakrishna join congress gopalakrishna congress leader gopalakrishna plotted to kill bjp mla congress leader gopalakrishna Congress bjp mla gopalakrishna joins congress bjp belur gopalakrishna quits bjp belur gopalakrishna joins congress belur gopalakrishna
Advertisment
चैनल से जुड़ें