Advertisment

मुंबई में बीजेपी की बड़ी बैठक आज: इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, देवेंद्र फडणवीस समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

BJP Meeting In Mumbai: 15 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज भाजपा चुनावी तैयारियों को लेकर आज मुंबई में अहम बैठक करेगी।

author-image
aman sharma
मुंबई में बीजेपी की बड़ी बैठक आज: इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा, देवेंद्र फडणवीस समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

BJP Meeting In Mumbai: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद सभी पार्टियां अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव (BJP Meeting In Mumbai) की तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, इसी साल के अंत तक महाराष्ट्र में भी विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव में ध्यान में रखते हुए महा विकास आघाड़ी और महायुति गठबंधन ने भी अपनी-अपनी तैयारियों को रफ्तार देना शुरू कर दिया है।

Advertisment

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (BJP Meeting In Mumbai) जीतने के लिए तमाम सियासी दलों ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। जबकि सोमवार 15 जुलाई को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक हो सकती है। बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को मद्देनजर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। साथ ही इस बैठक में कई बड़े और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

सीटों को लेकर हो सकती है चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (BJP Meeting In Mumbai) के लिए यह बैठक मुंबई में आयोजित की जा सकती है। इस बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी की इस बैठक में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के प्रभारी, सह प्रभारी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव मौजूद रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में सीटों के बंटवारे के साथ-साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर भी खास चर्चा हो सकती है। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव (BJP Meeting In Mumbai) ने शनिवार को मुंबई में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में महाराष्ट्र विधानसभा और बीएमसी चुनाव को लेकर अहम चर्चा की गई थी।

Advertisment

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी पार्टी एमवीए गठबंधन के साथ चुनाव लडे़गी, लेकिन अगर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सपा को नजरअंदाज किया गया तो वह अकेले ही चुनावी मैदान में उतर जाएंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी का शानदार प्रदर्शन रहा था, जिसने एनडीए को भी हैरान कर दिया था। हालांकि, 12 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा में हुए एमएलसी चुनाव में एनडीए के महायुति गठबंधन ने 11 में से 9 सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि इंडिया गठबंधन के तीन प्रत्याशियों में से सिर्फ 2 ही जीत की दहलीज को पार कर सके।

MLC चुनाव में महायुति गठबंधन की जीत

हाल ही में महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव संपन्न हुए हैं, इनमें 11 सीटों पर हुई वोटिंग के बाद जब मतगणना की गई तो पता चला कि भारतीय जनता पार्टी को इसमें पांच सीटों पर जीत मिली है। वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट), नेशनल कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) को दो-दो सीटों पर जीत मिली है। जबकि इंडिया गठबंधन से शिवसेना (UBT) और कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट आई है।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Euro 2024 Final: यूरो कप 2024 में स्पेन की शानदार जीत, फाइनल में इंग्लैंड को दी शिकस्त; चौथी बार किया खिताब पर कब्जा

ये भी पढ़ें- Gujarat Road Accident: अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा, एक ट्रक ने छह लोगों को कुचला; यात्रियों की निकली चीख पुकार

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें