Advertisment

Seema Patra Arrested: इस मामले में फंसी बीजेपी नेत्री, झारखंड पुलिस ने लिया हिरासत में.....

झारखंड पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सीमा पात्रा को आदिवासी घरेलू सहायिका सुनीता (29) को प्रताड़ित करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

author-image
Bansal News
Seema Patra Arrested: इस मामले में फंसी बीजेपी नेत्री, झारखंड पुलिस ने लिया हिरासत में.....

रांची। Seema Patra Arrested झारखंड पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सीमा पात्रा को आदिवासी घरेलू सहायिका सुनीता (29) को प्रताड़ित करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पात्रा, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी हैं।

Advertisment

जानें पूरा मामला

आपको बताते चले कि, सुनीता का एक वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हो गया था, जिसमें वह आपबीती सुना रही थी। इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा होने के भाजपा ने पात्रा को निलंबित कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि एक सरकारी कर्मचारी से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने पिछले हफ्ते महिला को पात्रा के आवास से छुड़ाया था और मंगलवार को एक मजिस्ट्रेट के समक्ष घरेलू सहायिका का बयान दर्ज किया था।

कई वर्षों तक बनाया बंदी

पात्रा ने कथित तौर पर महिला को रांची के अशोक नगर इलाके में अपने आवास में कई वर्षों तक बंदी बनाकर रखा था। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने भी मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नीरज सिन्हा से पूछा था कि पात्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

tribal wmaid sunita seema patra arrested seema patra Ranchi maid domestic helper crimes against women bjp leader thrashes maid BJP leader bjp #jharkhand
Advertisment
चैनल से जुड़ें