Advertisment

Pramila Goswami: भाजपा नेत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम शिवराज सहित केंद्रीय मंत्री तोमर ने जताया दुख

Pramila Goswami: भाजपा नेत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम शिवराज सहित केंद्रीय मंत्री तोमर ने जताया दुख BJP-leader-died-of-heart-attack-CM-Shivraj-expressed-grief

author-image
Bansal News
Pramila Goswami: भाजपा नेत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम शिवराज सहित केंद्रीय मंत्री तोमर ने जताया दुख

ग्वालियर। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य प्रमिला बाजपेई का मंगलवार को निधन हो गया। प्रमिला को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में इलाज के लिए लाया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रमिला के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शोक प्रकट किया है। प्रमिला का अंतिम संस्कार आज ग्वालियर के मुरार शहर में किया जाएगा। बता दें कि राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य प्रमिला आगामी नगर निगम चुनाव की सशक्त दावेदार मानीं जा रहीं थीं। प्रमिला लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ीं थीं। यह भी चर्चा थी कि वह अगले चुनाव में भाजपा की तरफ से मेयर के पद पर दावेदारी पेश करने वालीं थीं।

Advertisment

https://twitter.com/nstomar/status/1363878900606980098?s=20

शिवराज ने जताया दुख
प्रमिला के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया है। शिवराज ने लिखा कि राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती प्रमिला वाजपेई के निधन का दुःखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी प्रमिला के निधन पर दुख जताया है। बता दें कि तोमर भी ग्वालियर क्षेत्र से आते हैं। प्रमिला बाजपेई भी ग्वालियर शहर से ताल्लुक रखती हैं।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1363874466233688064?s=20

shivraj singh chauhan pramila leader fo bjp pramila died pramila bajpeyi pramila bajpeiyi nidhan CM Shivraj Singh CG Breaking News central minister narendra singh tomar bjp mahila neta BJP leader bhopal news Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal Bansal News MP CG Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp today news bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें