/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Devaraje-Gowda-Arrest.jpg)
Devaraje Gowda BJP Leader Arrest: प्रज्वल रेवन्ना कांड में अब एक नया मोड़ सामने आया है। प्रज्वल रेवन्ना सेक्स टेप कांड का खुलासा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता जी. देवराजे गौड़ा को यौन शोषण मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार को महिला ने नेता के खिलाफ छेड़छाड़, यौन शोषण और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया।
हिरियुर पुलिस ने चित्रदुर्ग जिले के गुलिहाल टोल नाका से देवराजे गौड़ा को गिरफ्तार किया थआ। महिला के एफआईआर करवाने के बाद से भाजपा नेता फरार चल रहा था।
https://twitter.com/anusharavi10/status/1788789994389447068
आपको बता दें कि हाल ही में हासन से जनता दल सेक्युलर के सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स टेप कांड का खुलासा देवराजे ने ही किया था।
मदद करने के बहाने किया यौन शोषण
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हासल जिला की रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने देवराजे पर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रॉपर्टी बेचने मे मदद करने के बहाने छेड़छाड़ और यौन शोषण किया है।
https://twitter.com/Pawankhera/status/1784819384219001150
साथ ही महिला ने उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करवाई है। पीड़िता के पति ने भी गौड़ा के खिलाफ जबरन घर में घुसने, धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है।
10 महीने से कर रहा था परेशान- पीड़िता
एफआईआर के मुताबकि, देवराजे गौड़ा पिछले 10 महीने से महिला को परेशान कर रहा था। एफआईआर के अनुसार गौड़ा ने उसे और उसके पति को प्रॉपर्टी बेचने में मदद का आश्वासन दिया था।
वहीं, महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दिन वह सुनसान जगह पर ले औक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने जब उसका विरोध किया तो उसने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी।
प्रज्वल रेवन्ना के 3000 अश्लील वीडियो आए थे सामने
आपको बता दें कि एक जनसभा के दौरान कुछ पेन ड्राइव बांटी गई थीं। पेन ड्राइव में जनता दल सेक्युलर के सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो थे, अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पूरे कर्नाटक में हड़कंप मच गया था। इसके साथ ही राजनीति भी गरमा गई थी।
https://twitter.com/ANI/status/1785223872704348549
अश्लील वीडियो सामने आने के बाद से अब तक 3 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, प्रज्वल रेवन्ना 26 अप्रैल से फरार है। प्रज्वल के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लूकॉर्नर नोटिस और पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है।
बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना से SIT ने 7 दिन का समय मांगा था, जो गत 7 मई को खत्म हो गया। वहीं, इसके बाद से वह फरार चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें- UP News: झांसी में भीषण हादसा, कार में आग लगने से दूल्हा समेत 4 लोग जिंदा जले; घर में पसरा मातम
ये भी पढ़ें- SDM Poster: जबलपुर में SDM पंकज मिश्रा के खिलाफ लग रहे पोस्टर, उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें