Advertisment

Breaking News: भाजपा नेता और पूर्व विधायक की पोती को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Breaking News: भाजपा नेता और पूर्व विधायक की पोती को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर BJP leader and former MLA's granddaughter shot, hospitalized, condition serious

author-image
Bansal News
Breaking News: भाजपा नेता और पूर्व विधायक की पोती को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

भिंड। भाजपा के नेता और लाहर विधानसभा से पूर्व विधायक रसाल सिंह की पोती को अज्ञातों ने गोली मार दी। रसाल सिंह की 22 वर्षीय पोती काजल सिंह को गोली लगी है। काजल की हालत गंभीर बताई जा रही है और ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां काजल का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक भिंड में गोली लगने के बाद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद काजल को ग्वालियर रेफर किया गया था। अब काजल का ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक रसाल सिंह घटना स्थल मयूर वन के पास ही मंदिर पर लोगों से मुलाकात कर रहे थे। तभी अचानक से उनकी पोती काजल सिंह को गोली लग गई। गोली लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने काजल के बयान लेने चाहे लेकिन वह बयान देने की हालत में नहीं थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisment

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

काजल के पिता शिशुपाल सिंह अपने निजी काम से उप्र गए हुए थे। वहूं पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व विधायक रसाल सिंह की पोती पर गोली चलाई गई। इस गोली में काजल सिंह घायल हो गई है। काजल को इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं संदिग्ध आरोपियों की तलाश शुरू हो चुकी है। जल्द ही आरोपियों की जानकारी मिल सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि चंबल संभाग में आने वाले भिंड में आपराधिक मामले आए दिन देखने को मिलते रहते हैं। हाल ही में भिंड के पड़ोसी जिले मुरैना में भी अपराध के मामले सामने आए हैं। चंबल संभाग में आने वाले इन जिलों में आए दिन अपराध के मामले सामने आते हैं।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP bjp neta BJP leaders bjp leader ki poti ko maari goli bhajpa neta ki poti ko maari goli
Advertisment
चैनल से जुड़ें