Advertisment

BJP: बीजेपी में फिलहाल नहीं होगा कोई बदलाव, जेपी नड्डा और वीडी शर्मा अध्यक्ष बने रहेंगे

BJP: बीजेपी संगठन में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। जेपी नड्डा राष्ट्रीय बीजेपी अध्यक्ष बने रहेंगे। वीडी शर्मा प्रदेशाध्यक्ष बने रहेंगे।

author-image
Rahul Garhwal
BJP: बीजेपी में फिलहाल नहीं होगा कोई बदलाव, जेपी नड्डा और वीडी शर्मा अध्यक्ष बने रहेंगे

BJP: बीजेपी में अभी कोई भी बदलाव नहीं होगा। संगठन के चुनाव के बाद ही बदलाव होगा। कार्यकारी अध्यक्ष को ही जिम्मेदारी मिल सकती है। जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। वहीं मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा बने रहेंगे।

Advertisment

बीजेपी संगठन चुनाव प्रक्रिया की तारीख आई सामने

1 अगस्त से 15 सितंबर तक चलाएगी सदस्यता अभियान

1 से 15 नवंबर तक मंडल अध्यक्षों का होगा चुनाव

16 से 30 नवंबर तक जिला अध्यक्षों का चयन

1 से 15 दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्षों का चयन

बीजेपी को दिसंबर तक मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी को इस साल दिसंबर तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। 1 अगस्त से इसके लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर जिला और प्रदेश बीजेपी की इकाइयों को मजबूत किया जाएगा।

खत्म हो चुका है जेपी नड्डा का कार्यकाल

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो चुका है। कुछ दिनों पहले जून 2024 तक उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। अब जेपी नड्डा को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री के बाद उन्हें राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है। अब बीजेपी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश है।

बीजेपी 2 महीने चलाएगी सदस्यता अभियान

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया से पहले सदस्यता अभियान चलाएगी। ये 15 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 16 से 30 सितंबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान का सत्यापन होगा।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें:केरल का नाम केरलम रखने का प्रस्ताव पास, जानें राज्य का नाम क्यों बदलना चाहते हैं सीएम विजयन

नवंबर में मंडल-जिलाध्यक्ष के चुनाव

बीजेपी 1 नवंबर से 15 नवंबर तक मंडल अध्यक्ष के चुनाव कराएगी। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक जिलाध्यक्ष के चुनाव होंगे। 1 से 15 दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव होंगे। जब 50 प्रतिशत राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा। इसके बाद आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

Advertisment
चैनल से जुड़ें