Advertisment

Delhi Nagar Nigam: भाजपा दिल्ली नगर निगम भंग करके ताजा चुनाव कराये - आप

Delhi Nagar Nigam: भाजपा दिल्ली नगर निगम भंग करके ताजा चुनाव कराये - आप

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, सात जनवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने बृहस्पतिवार को मांग की कि भाजपा तत्काल दिल्ली नगर निगम (Delhi Nagar Nigam) को भंग करके ताजा चुनाव कराये।

Advertisment

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि भाजपा दिल्ली नगर निगम को संचालित करने में ‘‘बुरी तरह’’ से विफल रही है।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘आप मांग करती है कि भाजपा को नगर निगम को तत्काल भंग करना चाहिए और ताजा चुनाव कराये जाने चाहिए।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 के नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Election) प्रचार के दौरान दिल्ली भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने यह वादा करके लोगों को भ्रमित किया था कि नगर निगमों में धनराशि की कोई कमी नहीं होगी क्योंकि भाजपा केंद्र सरकार से सीधे राशि लाएगी।

Advertisment

भारद्वाज ने कहा, ‘‘तिवारी ने झूठे वादे करके लोगों को भ्रमित किया और केंद्र से एक पैसा भी नहीं लाये। उन्हें सांसद पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

उन्होंने साथ ही यह कहा कि केजरीवाल सरकार से धनराशि की पूरी राशि मिलने और हाउस टैक्स और अन्य कई कर की बढ़ोतरी के बावजूद भाजपा शासित एमसीडी का दावा है कि उनके पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए धन नहीं है।

Saurabh Bhardwaj Political News Delhi political news Nagar Nigam Election Delhi News Delhi Nagar Nigam Delhi Hindi News BJP Delhi Bansal News MP CG Bansal News Aam Aadmi Party Delhi Aam Aadmi Party
Advertisment
चैनल से जुड़ें