Advertisment

BJP Core Committee meeting : लिए गए कई बड़े फैसले, जिला प्रभारी भी बदले

author-image
Bansal News
BJP Core Committee meeting : लिए गए कई बड़े फैसले, जिला प्रभारी भी बदले

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में मंगलवार को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के लिए कई बड़े फैसले लिए गए। जानकारी के अनुसार बीजेपी ने कई जिलों के प्रभारियों के बदल दिया है। कविता पाटीदार को जबलपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं कांतिदेव सिंह भोपाल, हरिशंकर खटीक चंबल ग्वालियर, आलोक शर्मा उज्जैन, शरदेंदु शहडोल के प्रभारी होंगे।

Advertisment

वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक बयान में  कहा है कि संगठन को जल्द ही और अपडेट किया जाएगा। शर्मा के अनुसार भाजपा को और कितना अपडेट होने की जरूरत है, उसको लेकर भाजपा के सभी लोगों ने आज चर्चा की। कल से निर्वाचन आयोग का भी अभियान शुरू होने जा रहा है, जिसमें युवाओं को वोटर लिस्ट में जोड़ने का काम किया जाएगा। जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना ही भाजपा का काम है। भाजपा प्रत्येक बूथ पर 10% वोट बढ़ाएगी। कुल मिलाकर 51% वोट बैंक किए जाने पर चर्चा हुई है।

वहीं जनजाति को लेकर भी बीजेपी ने बड़ा प्लान तैयार किया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि बड़े स्तर पर बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को बीजेपी मनाएगी। शहडोल में मुख्य कार्यक्रम के साथ हर पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में रणनीति बनाई गई है। बैठक में 2023 की रणनीति  पर भी चर्चा की गई। बीजेपी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह व बीजेपी के नेताओं के बीच चर्चा हुई।

Advertisment

जरूर पढ़ें-MP Big News : दो बड़ी खबरें, बहु को जमीन पर पटक कर खूब पीटा, बेटे ने मां-बाप की पिटाई की

जरूर पढ़ें-Kamal Nath : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कार्यकर्ताओं के लिए कमलनाथ ने कह दी बड़ी बात

जरूर पढ़ें-Railway accident : पटरी से उतरे मालगाड़ी के पांच डिब्बे

जरूर पढ़ें-CG Elephant News : करंट से 26 वर्षीय हाथी ने दम तोड़ा, डॉक्टरों के दल ने किया पोस्टमार्टम

Advertisment

जरूर पढ़ें-CG CM Bhupesh Baghel : एससी, एसटी आरक्षण पर सीएम भूपेश बघेल ने कही बड़ी बात

हरिशंकर खटीक सीएम शिवराज सिहं शहडोल शरदेंदु वीडी शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री मध्य प्रदेश भोपाल बीजेपी कार्यालय बीजेपी फैसले प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष पार्टी नियुक्त नरेंद्र सिंह तोमर जिला प्रभारी जबलपुर चंबल ग्वालियर कोर कमेटी कैलाश विजयवर्गीय केंद्रीय मंत्री कांतिदेव सिंह कविता पाटीदार उज्जैन आलोक शर्मा VD Sharma Union Minister ujjain State President State Incharge Shivraj Singh Shiv Prakash Shardendu Shahdol party Organization General Secretary National General Secretary National Co-Organization General Secretary Murlidhar Rao madhya pradesh Kavita Patidar Kantidev Singh Kailash Vijayvargiya jabalpur in-charge hitanand sharma Harishankar Khatik Gwalior district in-charge decision core committee CM Chambal BJP office bjp bhopal Appointed Alok Sharma #narendra singh tomar
Advertisment
चैनल से जुड़ें