Advertisment

टीकमगढ़ में टीवी डिबेट शो में भिड़े BJP और कांग्रेसी: दोनों पक्षों में जमकर चली कुर्सियां, पुलिस ने कराया मामला शांत

Lok Sabha Chunav 2024: टीकमगढ़ में टीवी डिबेट शो में भिड़े BJP और कांग्रेसी: दोनों पक्षों में जमकर चली कुर्सियां, पुलिस ने कराया मामला शांत

author-image
Preetam Manjhi
टीकमगढ़ में टीवी डिबेट शो में भिड़े BJP और कांग्रेसी: दोनों पक्षों में जमकर चली कुर्सियां, पुलिस ने कराया मामला शांत

हाइलाइट्स

  • टीवी डिबेट शो में भिड़े BJP और कांग्रेसी
  • दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां
  • कोतवाली पुलिस ने मामला शांत कराया
Advertisment

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव का दौर जारी है, ऐसे में राजनीतिक दल जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर भिड़ते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि टीकमगढ़ में एक टीवी डिबेट शो में BJP और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भिड़त इतनी जोरदार थी कि कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर कुर्सियां चलाईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1781899390816297369

एक-दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्यारोप

दरअसल, टीवी डिबेट शो में (Lok Sabha Chunav 2024) बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। इसके साथ ही बीच-बीच में तीखी बहस होने लगी।

बहस के दौरान दर्शकों में से किसी ने बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी की। जिस पर बीजेपी के लोग भड़क गए।

Advertisment

जिस युवक ने नारे लगाए थे उसे बीजेपी के लोग समझा रहे थे। तभी समझा-समझी में विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना

इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि डिबेट में मौजूद आम लोगों ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री और बीजेपी पर बोलना शुरू किया।

जिससे बीजेपी के लोग भड़क गए और उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। बीजेपी के लोगों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: मुरैना में फायरिंग: Lok Sabha Chunav प्रचार में कांग्रेस प्रत्‍याशी के भाई पर फायर, आचार संहिता में बंदूक कहां से आई ?

जांच में जुटी पुलिस

बीजेपी के पदाधिकारियों ने कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। घटना में कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: बारिश के साथ बिजली-आंधी की चेतावनी, आज इन जिलों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें