Advertisment

BJP Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव की तैयारी: बीजेपी ने प्रदेश महामंत्रियों को बांटे काम, दो मोर्चा में पदाधिकारी नियुक्‍त

BJP Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव की तैयारी: बीजेपी ने प्रदेश महामंत्रियों को बांटे काम, दो मोर्चा में पदाधिकारी नियुक्‍त

author-image
Sanjeet Kumar
BJP Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव की तैयारी: बीजेपी ने प्रदेश महामंत्रियों को बांटे काम, दो मोर्चा में पदाधिकारी नियुक्‍त

   हाइलाइट्स

  • लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बांटे काम
  • संभागों में चुनावी गतिविधियों का तैयार करेंगे खाका
  • किसान मोर्चा और ओबीसी मोर्चा में भी की नियुक्ति
Advertisment

रायपुर। BJP Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज कर दिया है। छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर

बीजेपी अलग-अलग अभियान चला रही है। वहीं कार्यकर्ताओं को भी  काम  बांटे जा रहे हैं। इसके साथ ही जाति

समीकरण को साधने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जा रही है।

बता दें कि बीजेपी (BJP Chhattisgarh) ने प्रदेश में प्रदेश महामंत्रियों के काम का बंटवार किया है। इसक साथ ही ओबीसी मोर्चा समेत अन्‍य मोर्चा में पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की है।

Advertisment

संबंधित खबर:LK Advani Biography: भाजपा के दिग्गज नेता की जमीन से शिखर तक की यात्रा, 96 साल का जिंदा इतिहास हैं आडवाणी

publive-image

   महामंत्रियों को बांटे काम

छत्‍तीसगढ़ बीजेपी (BJP Chhattisgarh) संगठन ने प्रदेश महामंत्रियों के काम का बंटवारा कर दिया है।

इसमें संजय श्रीवास्तव दुर्ग संभाग संभालेंगे और यहां हो रही गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही संभाग में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा भी बताएंगे।

Advertisment

इसके साथ ही जगदीश रोहरा बस्तर संभालेंगे और रायपुर संभाग, बीजेपी (BJP Chhattisgarh) के केंद्रीय कार्यक्रम-मुख्यालय प्रभारी की कमान भी उन्‍हें सौंपी गई है।

बिलासपुर संभाग भरतलाल वर्मा संभालेंगे। उन्‍हें त्रिस्तरीय पंचायत समस्त मोर्चा, नेताओं के प्रवास की जिम्मेदारी दी गई है।

रामजी भारती को सरगुजा संभाग-समस्त मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी  अपने-अपने संभाग में चुनावी गतिविधि का खाका तैयार करेंगे।

Advertisment

संबंधित खबर: Sandeshkhali Controversy Row: संदेशखाली हिंसा की जांच करेगी भाजपा की उच्च स्तरीय टीम, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में कमेटी आज पहुंची घटनास्थल

publive-image

   पदाधिकारियों की नियुक्ति

बता दें बीजेपी (BJP Chhattisgarh) ने लोकसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरण को साधने के लिए अलग-अलग मोर्चा में नियुक्ति की है।

इसमें राकेश चंद्राकर OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। राजेंद्र नायक प्रदेश उपाध्यक्ष, खिलावन साहू, टेकेश्वर जैन प्रदेश महामंत्री और

तुलसी साहू को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

publive-image

इसके साथ ही तोखन साहू को बीजेपी किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्‍त किया है।

कोमल सिंह राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश प्रदेश महामंत्री, आलोक ठाकुर प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें