Advertisment

Delhi News: कांग्रेस के डोनेट फॉर देश अभियान का डोमने बीजेपी ने खरीदा, सर्च पर खुल रहा BJP का पेज

नई दिल्ली। 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरु कर दी। कांग्रेस ने आज डोनेट फॉर देश अभियान लॉन्च किया है।

author-image
Agnesh Parashar
Delhi News: कांग्रेस के डोनेट फॉर देश अभियान का डोमने बीजेपी ने खरीदा, सर्च पर खुल रहा BJP का पेज

नई दिल्ली। 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरु कर दी। कांग्रेस ने आज डोनेट फॉर देश अभियान लॉन्च किया है। लेकिन इस नाम का डोमेन बीजेपी ने पहले ही अपने नाम ले लिया। इससे अगर आप कांग्रेस को दान करने के लिए donatefordesh.org सर्च करेंगे तो बीजेपी की डोनेशन साइड का पेज ओपन होगा।

Advertisment

28 दिसंबर को कांग्रेस मनाएगी स्थापना दिवस

बता दें कि कांग्रेस पार्टी आगामी 28 दिसंबर को स्थापना दिवस भी मनाने वाली है। कांग्रेस पार्टी जो चंदा मांग रही उसमें उम्र के हिसाब से राशि तय की गई है। जिसमें 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों से 138 रुपए, 1,380 रुपए, 13,800 रुपए या फिर इससे 10 गुना राशि चंदे के रुप में मांगी जा रही है।

कांग्रेस अभी ये डोनेशन अभियान ऑनलाइन मोड में चला रही है। वहीं पार्टी 28 दिसंबर यानी स्थापना दिवस के बाद घर-घर जाकर चंदा मांगेगी।

बीजेपी ने अपने नाम पर बुक किया डोमेन

डोनेट फॉर देश (donatefordesh.org) का डोमेन भाजपा ने अपने नाम से बुक करवाया है। अगर donatefordesh.org पर डोनेशन दिया जाए तो वह भाजपा को जाएगा। कांग्रेस के कैंपेन लॉन्च करने के बाद ही भाजपा ने इसे अपने नाम से रजिस्टर कर लिया। जबकि donatefordesh.com डोमेन 16 दिसंबर को opindia के नाम से रजिस्टर हो चुका है।

Advertisment

खड़गे ने कही ये बात

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा- पहली बार पार्टी देश के लिए दान करने को कह रही है। अगर हम अमीर लोगों पर निर्भर होते हैं तो हमें उनकी पॉलिसी माननी पड़ती है। महात्मा गांधी ने भी देश को आजादी दिलाने के लिए लोगों से चंदा लिया था।

स्वराज फंड से प्रेरित है अभियान :केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने कहा- यह अभियान महात्मा गांधी के तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है, जो उन्होंने 1919-20 में शुरू किया था। बड़ी बात ये डोनेट फॉर देश डोमेन भाजपा पहले ही बुक कर चुकी है।

बीजेपी ने कसा तंज

BJP ने 17 दिसंबर की शाम 4:22 बजे X (पहले ट्विटर) पर 80 के दशक की फिल्म इंकलाब की एक क्लिप शेयर की। इसके कैप्शन में लिखा- इस क्लिप की कहानी और पात्र काल्पनिक नहीं हैं। यह कांग्रेस सांसद धीरज साहू की पार्टी के क्राउड फंडिंग शुरू करने की कैंपेन से मिलती-जुलती है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

CG Politics: किसान की आत्महत्या पर गरमाई सियासत, भाजपा-कांगेस एक दूसरे पर लगा रहे गंभीर आरोप

CG News: कांग्रेस पूर्व विधायक ने चुनावों में करारी हार के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा

Parliament Winter Session: हंगामा करने वाले 34 सांसदों पर चली कैंची, अधीर रंजन चौधरी समेत सस्पेंड

Advertisment

Gwalior News: कुलपति की मदद के मामले में दोनों छात्रों को मिली जमानत, सीएम ने दिए थे जांच के निर्देश

Ujjain News: गलत काम करने से मना करने पर पति ने बोला तीन तलाक, 13 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

लोकसभा चुनाव 2024 नई दिल्ली न्यूज़ डोनेट फॉर देश अभियान कांग्रेस चंदा अभियान new delhi news Lok Sabha Elections 2024 Donate for Desh Campaign Congress Donation Campaign
Advertisment
चैनल से जुड़ें