Advertisment

BJP Ashirwad Yatra: भाजपा की आर्शीवाद यात्रा पर दिग्विजय का हमला, बोले- 'यह चंदा वसूली यात्रा है'

author-image
Bansal News
BJP Ashirwad Yatra: भाजपा की आर्शीवाद यात्रा पर दिग्विजय का हमला, बोले- 'यह चंदा वसूली यात्रा है'

इंदौर। मोदी कैबिनेट मंत्रियों द्वारा भाजपा की आर्शीवाद यात्रा शुरू हो चुकी है। मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इंदौर पहुंचे। यहां से सिंधिया देवास की तरफ रवाना हुए। देवास से सिंधिया ने अपनी आर्शीवाद यात्रा शुरू कर दी है। अब विपक्षी दल भाजपा की इस आर्शीवाद यात्रा पर हमलावर हो गए हैं। प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने भाजपा की आर्शीवाद यात्रा पर जमकर निशाना साधा है। सिंह ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है और मोदी-शाह के मंत्री आर्शीवाद यात्रा निकाल रहे हैं। किस बात का आर्शीवाद? भाजपा ने देश को बर्बाद किया है, इसका आर्शीवाद मांग रहे हैं। सिंह ने कहा कि भाजपा की यह चंदा बसूली यात्रा है।

Advertisment

इस यात्रा का देश में विरोध होना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश समेत पूरे देश में मंहगाई चरम सीमा पर है। मजदूर भूखा रहने को मजबूर है। देश की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है। रुपए का अवमूल्यन हो रहा है। देश की सरहदें सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। देश का किसान सड़कों पर प्रदर्शन कर रहा है। युवा रोजगार मांग रहा है। बेरोजगारी और मंहगाई अपने चरम सीमा पर है। सरकार कर्ज तले दबती जा रही है। इसके बाद भी भाजपा आर्शीवाद यात्रा निकाल रही है। बता दें कि दिग्विजय सिंह समेत अन्य नेताओं ने भाजपा की आर्शीवाद यात्रा पर निशाना साधा है।

देवास पहुंचे सिंधिया...
मंगलवार यानी 17 अगस्त से सिंधिया देवास से अपनी आर्शीवाद यात्रा का शुभारंभ कर चुके हैं। इसके बाद 18 अगस्त को सिंधिया की आर्शीवाद यात्रा खरगौन पहुंचेगी। इसके बाद 19 अगस्त को सिंधिया की यात्रा इंदौर पहुंचेगी। वहीं केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की यात्रा 19 अगस्त से ग्वालियर से शुरू होगी। 20 अगस्त को खटीक भोपाल पहुंचेगे। 21 अगस्त को सागर और विदिशा में सरकार की तमाम योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। 23 अगस्त को जबलपुर और 24 अगस्त को दमोह तथा टीकमगढ़ जिलों में वीरेंद्र की आर्शीवाद यात्रा पहुंचेगी। बता दें कि प्रदेश में सोमवार से मंत्रियों की आर्शीवाद यात्रा शुरू हो चुकी है। इस यात्रा में मंत्रियों को जिलों में भ्रमण करने की जिम्मेदारी दी गई है। इस यात्रा का शुभारंभ सोमवार से दतिया जिले से की जा चुकी है। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपीएस बघेल सोमवार को दोपहर में दतिया पहुंचे।

यहां पहुंचकर बघेल ने मां पीतांबरा के दर्शनों के साथ यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा के तहत सरकार के मंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभान्न माध्यमों से जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। सभी मंत्रियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। सिंधिया भी आज से इस यात्रा में हिस्सा लेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री बनाए गए वीरेंद्र खटीक भी ग्वालियर से अपनी आर्शीवाद यात्रा शुरू करेंगे। बघेल सोमवार को सबसे पहले दतिया पहुंचे। यहां मां पीतांबरा के दर्शन के बाद अपनी आर्शीवाद यात्रा की शुरुआत की।

Advertisment

दोपहर 12:50 बजे गहोई वाटिका में आमसभा, पत्रकारों से चर्चा एवं कार्यकर्ताओं से मंत्री बघेल ने मुलाकात की। इसके बाद आशीर्वाद यात्रा झांसी चुंगी होते हुए बड़ौनी तिराहा, सोनागिरि चौराहा और सीतापुर से गोराघाट पहुंची। इसके बाद यह यात्रा डबरा होते हुए ग्वालियर ग्वालियर पहुची। यहां सोमवार शाम 4 बजे से लेकर रात साढ़े 10 बजे तक कई आयोजन किए गए।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Union Ministers Union today news state sps Scindia sabnani Pradesh Breaking Hindi Parliament MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh Chhattisgarh Madhya janashirwad yatra indore india news today india news india Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Gwalior Google news Civil aviation minister Jyotiraditya Scindia Breaking News
Advertisment
चैनल से जुड़ें