Advertisment

Tripura Rajyasabha Byelection: उपचुनाव के लिए अब पूर्व मुख्यमंत्री देव का नाम पारित, 22 सितंबर को उपचुनाव...

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव को राज्य में राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

author-image
Bansal News
Tripura Rajyasabha Byelection: उपचुनाव के लिए अब पूर्व मुख्यमंत्री देव का नाम पारित, 22 सितंबर को उपचुनाव...

नई दिल्ली। Tripura Rajyasabha Byelection भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव को राज्य में राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। देव, त्रिपुरा में उस सीट से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे जो माणिक साहा के मुख्यमंत्री बनने के बाद रिक्त हो गई थी।

Advertisment

22 सितंबर को होने है उपचुनाव 

उपचुनाव 22 सितंबर को होना है और देव की जीत लगभग तय है क्योंकि विधानसभा में भाजपा बहुमत में है। पार्टी ने देव (50) को मुख्यमंत्री के पद से हटा कर साहा को मुख्यमंत्री बनाया था। देव को हरियाणा में पार्टी मामलों का प्रभारी भी बनाया गया है। इन दोनों निर्णयों से पता चलता है कि भाजपा त्रिपुरा में देव की भूमिका को कम करना चाहती है और उन्हें राज्य के बाहर की जिम्मेदारी देना चाहती है।

राज्यसभा उपचुनाव बीजेप पूर्व CM बिप्लब देब त्रिपुरा कैंडिडेट ऐलान tripura Rajya Sabha by-election Former CM Biplab Deb candidate bjp announcement
Advertisment
चैनल से जुड़ें