Advertisment

आज है उस डायरेक्टर का जन्मदिन जिसकी फिल्म के सेट पर शुरू हुई सलमान-एश्वार्या और दीपिका-रणवीर की प्रेम कहानी

आज है उस डायरेक्टर का जन्मदिन जिसकी फिल्म के सेट पर शुरू हुई सलमान-एश्वार्या और दीपिका-रणवीर की प्रेम कहानी birthday-of-Sanjay-leela-bhansali-director-who-started-the-love-story-of-Salman-Aishwarya-and-Deepika-Ranveer

author-image
Bansal News
आज है उस डायरेक्टर का जन्मदिन जिसकी फिल्म के सेट पर शुरू हुई सलमान-एश्वार्या और दीपिका-रणवीर की प्रेम कहानी

भोपाल। बॉलिवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का आज जन्मदिन है। भंसाली आज 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन साल 1963 में मुंबई में जन्मे भंसाली की फिल्मों का जादू तो सभी ने देखा है। लेकिन उनकी फिल्मों की खास बात यह भी है कि उनकी फिल्मों की जोड़ियां काफी चर्चित रहीं। इतना ही नहीं कई बड़े सितारों की प्रेम कहानी तो भंसाली की फिल्म के सेट ही शुरू हुई। इन जोड़ियों में सलमान खान और रणवीर सिंह सितारे भी शामिल हैं।

Advertisment

भंसाली अपनी फिल्मों के जरिए प्रेम कहानी का अलग अंदाज पेश करने के लिए जाने जाते हैं। भंसाली की फिल्में अक्सर विवादों में भी बनी रहती हैं। और तो और आज जाने-माने सितारों में रणवीर कपूर ने भी अपना डेब्यू भंसाली के जायरेक्शन में बनी फिल्म सांवरिया के जरिए किया था। सलमान खान और एश्वर्या राय स्टारर फिल्म हम दिल दे चुके सनम को भंसाली ने ही डायरेक्ट किया था। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच अफेयर भी इसी फिल्म के सेट पर शुरू हुआ था।

रणवीर दीपिका का अफेयर भी भंसाली के फिल्म से शुरू...
आज बॉलिवुड की जानी-मानी जोड़ी दीपिका और रणवीर का अफेयर भी भंसाली की फिल्म सेट से ही शुरू हुआ था। साल 2012 में रिलीज हुई "गोलियों की रासलीला रामलीला" यह फिल्म अपने टाइटल की वजह से विवादों में घिर गई थी। इसी फिल्म के सेट पर दीपिका और रणवीर सिंह का अफेयर शुरू हुआ था। आज वह सिनेमा जगत के जाने-माने कपल में से एक हैं। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और संजय लीला भंसाली की यह फिल्म भी काफी सुर्खियों में रही थी।

रणवीर कपूर आज भले ही सिनेमा जगत के चिर-परिचित सितारे बन गए हैं लेकिन भंसाली ने ही उन्हें बॉलीवुड में एंट्री दी थी। साल 2007 में आई इस फिल्म से सोनम कपूर और रणबीर कपूर की बॉलीवुड में एंट्री हुई थी, हालांकि यह फिल्म कुछ कमाल नहीं पाई थी, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन इस को जिस तरह से शूट किया गया था, उस वजह से यह फिल्म काफी सुर्खियों में रही थी। संजय लीला भंसाली ने फिल्म के लिए एक अलग तरह का भव्य सेट तैयार किया था, जिसकी मजकर तारीफ हुई थी। आज भंसाली का जन्मदिन है। इस मौके पर बॉलिवुड की तमाम हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं।

Advertisment
sanjay leela bhansali Salman khan salman aishwarya janmdin special director deepika padukon debue cinema director bollywood Bhansali Bansal News #ranbeer kapoor
Advertisment
चैनल से जुड़ें