Advertisment

Bilaspur Nikay Chunav Result: बिलासपुर नगर निगम में BJP की वापसी, रिकॉर्ड वोटों से जीतीं पूजा विधानी

Bilaspur Nikay Chunav Result; Puja Vidhani Pramod Nayak; भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66 हजार से अधिक वोटों से हराकर जीत दर्ज की।

author-image
Kushagra valuskar
Bilaspur Nikay Chunav Result: बिलासपुर नगर निगम में BJP की वापसी, रिकॉर्ड वोटों से जीतीं पूजा विधानी

Bilaspur Nikay Chunav Result: बिलासपुर नगर निगम (Bilaspur Municipal Corporation) चुनाव में पांच साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वापसी की है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66 हजार से अधिक वोटों से हराकर जीत दर्ज की।

Advertisment

पूजा विधानी एमए पास हैं। वह नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी की पत्नी हैं और 1996 से भाजपा की सक्रिय सदस्य रही हैं। उन्होंने 1998 में पहली बार पार्षद का पद संभाला था और भाजपा महिला मोर्चा में दो बार प्रदेश महामंत्री के रूप में भी काम किया है।

चुनावी रुझान और परिणाम

बिलासपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला मतदान से पहले तक बराबरी का था, लेकिन मतदान के बाद रुझान भाजपा के पक्ष में आ गया।

शहर के 70 वार्डों में भाजपा को 45 और कांग्रेस को 22 सीटें मिलने का अनुमान है।

Advertisment

इस जीत के पीछे भाजपा नेता अमर अग्रवाल की कारगर रणनीति को अहम माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस को पार्टी के भीतर हुए घातक विवादों से नुकसान उठाना पड़ा।

publive-image

जाति प्रमाण पत्र विवाद

चुनाव प्रचार के दौरान पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर विवाद उठा था। कांग्रेस ने उनके जाति प्रमाण पत्र पर आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसे निर्वाचन आयोग ने स्वीकार करते हुए पूजा विधानी को शाम 5 बजे तक संबंधित दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया था।

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मुद्दे को उठाया था और प्रशासन पर भाजपा प्रत्याशी का पक्ष लेने का आरोप लगाया था।

Advertisment

इस पर पूजा विधानी ने कहा कि वह उड़िया-तेलगु हैं और उनका जन्म बिलासपुर में हुआ है। उन्होंने बताया कि उनका जाति प्रमाण पत्र 1995 का है और इसमें एसडीएम का अनुमोदन भी शामिल है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी डरी हुई है और इसलिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा था कि चुनाव में मेहनत और जनता के मुद्दों के साथ लड़ना चाहिए।

भाजपा की रणनीति और कांग्रेस की चुनौतियां

भाजपा की जीत में पार्टी की मजबूत रणनीति और स्थानीय नेताओं की सक्रियता अहम रही। वहीं, कांग्रेस को आंतरिक मतभेदों और चुनावी रणनीति में कमियों की वजह से नुकसान उठाना पड़ा। इस जीत के साथ भाजपा ने बिलासपुर में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और अगले चुनावों के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है।

यह भी पढ़ें-

राजनांदगांव में BJP के मधुसूदन यादव ने जीती महापौर की कुर्सी, खिलाया कमल

Advertisment

धमतरी में BJP के 27 पार्षद जीते, महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा ने मारी बाजी

कांग्रेस की करारी हार, 1 लाख 30 हजार वोटों से जीतीं भाजपा की मीनल चौबे

रायगढ़ में BJP के चायवाले उम्मीदवार जीववर्धन सिंह बने मेयर, कांग्रेस की हार

CG Election Result CG Nagar Palika Election Result Bilaspur nikay chunav Bilaspur nikay chunav result Bilaspur nikay chunav result live updates Bilaspur Nagar Nigam Result puja vidhani
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें