Advertisment

बिलासपुर में तीरंदाजों ने किया कपल डांस: हेड कोच निलेश गुप्ता पर गिरी गाज, दिवाली के मौके पर कराया था खिलाड़ियों से डांस

Bilaspur News: बिलासपुर में तीरंदाजों ने किया कपल डांस: हेड कोच निलेश गुप्ता पर गिरी गाज, दिवाली के मौके पर कराया था खिलाड़ियों से डांस

author-image
Harsh Verma
Bilaspur News

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीरंदाजी के खिलाड़ियों को कपल डांस कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में तीरंदाज लड़के और लड़कियां गाने "रफ्ता-रफ्ता आंख मेरी लड़ी है" और "गोरी तेरे नैनों में हम बस जाते" पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

Advertisment

इस कार्यक्रम के दौरान तीरंदाजी के हेड कोच निलेश गुप्ता भी मौजूद थे। इस डांस आयोजन को लेकर खेल विभाग के संचालक ने हेड कोच निलेश गुप्ता को बर्खास्त कर दिया है।

बहतराई स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे तीरंदाजी के खिलाड़ी

कपल डांस कराने के मामले में स्पोर्ट्स संचालक ने हेड कोच को बर्खास्त कर दिया है।

खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जो बहतराई स्टेडियम (Bilaspur News) में स्थित है, में तीरंदाजी के खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। वर्तमान में यहां 27 खिलाड़ी, जिसमें पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं, अभ्यास कर रहे हैं।

राज्य सरकार ने दीपावली के मौके पर 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक अवकाश घोषित किया था, जिसके चलते खिलाड़ियों को भी छुट्टी दी गई थी। हालांकि, 24 नवंबर से राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता होने के कारण, खिलाड़ियों को अवकाश के बावजूद अभ्यास जारी रखना था, और उन्हें घर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।

Advertisment

खेल विभाग से अनुमति के बिना लक्ष्मी पूजन का आयोजन

खिलाड़ियों ने मैदान में लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया, लेकिन इसके लिए खेल विभाग से अनुमति नहीं ली गई थी। इसके बाद उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के बहाने कपल डांस की प्रस्तुति दी, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

इस पूरे मामले की जानकारी खेल विभाग के संचालक तनुजा सलाम तक पहुंची, जिन्होंने जिला खेल अधिकारी को वीडियो क्लिप भेजकर रिपोर्ट मांगी। जांच में यह बात सामने आई कि खिलाड़ियों को कपल डांस कराया गया था। इसके बाद खेल विभाग ने निलेश गुप्ता को बर्खास्त करने का फैसला लिया।

हेड कोच ने माहौल खराब किया: जिला खेल अधिकारी

जिला खेल अधिकारी ए. एक्का ने कहा कि अभिभावकों का यह सवाल था कि दीपावली की छुट्टी न देकर इस तरह का कार्यक्रम क्यों आयोजित किया गया। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता और अशोभनीय हरकत बताया। उनके अनुसार, हेड कोच ने खिलाड़ियों की ट्रेनिंग पर ध्यान देने के बजाय सेंटर का माहौल खराब किया, इसलिए उन्हें बर्खास्त किया गया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बंद प्लांट से लगे खेत में मिले 3 नर कंकाल: खोपड़ी और हड्डियों के टुकड़े बरामद, अब उठने लगा ये सवाल

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें