Advertisment

बिलासपुर गोलीकांड में बड़ा खुलासा: कांग्रेस नेता अकबर खान ने वारदात से पहले आरोपी के साथ की थी मीटिंग, अब गिरफ्तार

Bilaspur Firing Case: बिलासपुर गोलीकांड में बड़ा खुलासा, कांग्रेस नेता अकबर खान ने वारदात से पहले आरोपी के साथ की थी मीटिंग, अब गिरफ्तार

author-image
BP Shrivastava
Bilaspur Firing Case Update

Bilaspur Firing Case Update

हाइलाइट्स

  • कांग्रेस नेता अकबर खान गिरफ्तार
  • नीतेश सिंह फायरिंग केस में साजिश
  • पुलिस ने अब तक 9 को किया गिरफ्तार
Advertisment

Bilaspur Firing Case Update: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए गोलीकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। बताते हैं वारदात से पहले आरोपी विश्वतजीत ने कांग्रेस नेता अकबर खान के साथ बैठककर साजिश रची गई थी। इस केस में अकबर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यहां बता दें, मामले में कांग्रेस नेता नीतेश सिंह पर गोली चलाई गई थी। जिसमें नीतेश बाल-बाल बच गए थे।

पुलिस ने अकबर खान के साथ एक और आरोपी देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन को भी गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि अकबर खान फायरिंग की साजिश में शामिल था। वहीं, कांग्रेस नेता तारकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय ने हत्या की सुपारी दी थी। बताया जा रहा है कि तारकेश्वर पाटले ने विश्वजीत को शूटर्स को देने के लिए एक लाख रुपए उपलब्ध कराए थे।

[caption id="attachment_924309" align="alignnone" width="889"]publive-image कांग्रेस नेता नीतेश सिंह के ऑफिस के सामने हुई फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज।[/caption]

Advertisment

फिलहाल पुलिस तारकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय की तलाश कर रही है, जो अब तक फरार हैं। उधर, पुलिस ने हमले के मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत, उसके भाई सहित चार आरोपियों से पिस्टल और कट्टा बरामद किया है। अब तक इस पूरे मामले में 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

क्या है पूरा मामला ?

असल में, मस्तूरी जनपद के उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के ऑफिस में 28 अक्टूबर की शाम को नकाबपोश शूटर्स ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस फायरिंग के दौरान मुड़पार के पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह के हाथ और उनके रिश्तेदार राजकुमार सिंह उर्फ 'राजू सिंह' के पैर में 2 गोलियां लगीं।

एक गोली उनकी पीठ को छूकर निकल गई। जब नीतेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायर किया, तो शूटर वहां से भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायल चंद्रकांत सिंह (55) और राजू सिंह (45) को अपोलो अस्पताल ले जाया गया।

Advertisment

[caption id="attachment_924311" align="alignnone" width="910"]publive-image कांग्रेस नेता नीतेश सिंह के इसी ऑफिस के पास हुई फायरिंग की वारदात।[/caption]

24 घंटे में पकड़ाए शूटर और मास्टरमाइंड

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सभी शूटरों और मास्टरमाइंड विश्वजीत को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इन आरोपियों से पूछताछ की गई। कांग्रेस नेता नीतेश की हत्या की साजिश की जांच के लिए 4 आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान सभी से लगातार पूछताछ की गई। उनसे यह जानकारी ली जा रही है कि पिस्टल, कट्‌टा और कारतूस कहां से प्राप्त हुए।

वारदात से पहले अकबर खान के साथ मीटिंग

SSP रजनेश सिंह ने बताया कि, आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। गोलीकांड से पहले आरोपी विश्वजीत की श्रीकांत वर्मा मार्ग पर कांग्रेस नेता अकबर खान के साथ मीटिंग हुई थी, जिसका पुलिस ने CCTV वीडियो भी जब्त किया है।

Advertisment

जांच में पता चला है कि अकबर खान अपने करीबी विश्वजीत के माध्यम से मस्तूरी क्षेत्र में जमीन का कारोबार करता था। उसके खिलाफ साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

तारकेश्वर और नागेंद्र राय भी साजिश में शामिल 

SSP रजनेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का तारकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय के साथ गहरा संबंध रहा है। इसी वजह से पुलिस ने उनसे पूछताछ की और कई महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा किए। इनमें यह जानकारी मिली है कि कांग्रेस नेता नीतेश की हत्या की साजिश में तारकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय शामिल थे।

इस घटना के मास्टरमाइंड विश्वजीत को तारकेश्वर पाटले ने शूटरों को देने के लिए एक लाख रुपए दिए। वहीं, नागेंद्र राय भी हत्या की योजना में शामिल रहा। इसी आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों की खोज कर रही है। हालांकि, तारकेश्वर और नागेंद्र राय पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें: दुर्ग की बेटी नीलिमा साहू बनीं IAS अधिकारी: Non-SCS कैटेगरी से मिली सफलता, बिहार कैडर में पोस्टिंग

वारदात में इस्तेमाल पिस्टल-कट्‌टा बरामद

गिरफ्तार आरोपी और सरगना विश्वजीत अनंत, उसके भाई और अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 5 पिस्टल बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पिस्टल को हाईवे के आसपास छिपाकर रखा था।

हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि, आरोपियों ने इतनी बड़ी मात्रा में पिस्टल, कट्‌टा और कारतूस कहां से जुटाए थे। यह माना जा रहा है कि विश्वजीत का उत्तरप्रदेश के मवेशी तस्करों से संबंध रहा है। ऐसे में वो उत्तरप्रदेश से पिस्टल और कट्‌टा लेकर आया होगा। हालांकि, पुलिस हथियार उपलब्ध कराने वालों की भी जानकारी जुटा रही है

Advertisment

ये भी पढ़ें: CG के 14 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित: बहादुरी-उत्कृष्टता के लिए ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक 2025’ से नवाजे जाएंगे, 5 को सम्मान

Vishwajeet Anant Tarkeshwar Patle shooting conspiracy Nitesh Singh firing case Nagendra Rai firing investigation Congress leader Akbar Khan arrested Bilaspur Firing Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें