Advertisment

Bikes : मात्र 51 हजार में खरीदे नई बाइक, 1 लीटर पेट्रोल में चलेगी 104 किलोमीटर

Bikes : मात्र 51 हजार में खरीदे नई बाइक, 1 लीटर पेट्रोल में चलेगी 104 किलोमीटर bikes-buy-a-new-bike-for-just-51-thousand-will-run-104-km-in-1-liter-of-petrol-at

author-image
Abhishek Tripathi
Bikes : मात्र 51 हजार में खरीदे नई बाइक, 1 लीटर पेट्रोल में चलेगी 104 किलोमीटर

देश में लगातार पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में अगर आपकी बाइक कम माइलेज देती है तो आपको बाइक चलाना महंगा पड़ सकता है। वहीं टू-व्हीलर्स कंपनियां हर साल अपनी बाइक्स के दाम बढ़ा रही हैं जिसके कारण एंट्री लेवल बाइक्स का क्रेज बढ़ा है जो बजट में भी आ जाती है और अच्छा माइलेज भी देती हैं। अगर आप भी कम दाम में अच्छी बाइक लेना चाहते हैं जो अच्छा माइलेज भी दे तो आप इनमें से अपने हिसाब से चुन सकते हैं। यहां हमारे द्वारा सबसे सस्ती बाइक्स के बारे में बताया गया है।

Advertisment

हीरो मोटोकॉर्प की Hero HF 100

हीरो मोटोकॉर्प की HF 100 की एक्स-शो रूम प्राइज 51 हजार रुपये है जो अपने सेगमेंट में सबसे सस्ती बाइक है। ARAI के अनुसार Hero HF 100 बाइक 67 kmpl तक की माइलेज दे सकती है। इसमें फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी वाला 97.2cc का इंजन लगा हुआ है। इस बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं इसमें 9.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया। ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm का दिया गया है जो सभी प्रकार के रोड़ में चलाया जा सकता है।

TVS Sport

कम दाम में अच्छे माइलेज वाली बाइक्स ऑप्सन में TVS Sport को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस बाइक में परफॉरमेंस भी अच्छा मिलता है। इसमें 109.7 cc वाला इंजन लगा हुआ है। इसमें भी 4 स्पीड गियरबॉक्स लगा हुआ है। इसका ग्राउंड-क्लीयरेंस 175 mm है जो सभी प्रकार के रास्तो में बिना किसी दिक्कत के चलाया जा सकता है। ये बाइक एक लीटर पेट्रोल में 95 kmpl का माइलेज दे सकती है। TVS Sport बाइक की कीमत 59 हजार से शुरू होती है। वहीं बाइक के आगे व पीछे व्हील्स में ड्रम ब्रेक लगा हुआ है।

Bajaj CT100X

Bajaj बजट सेगमेंट बाइक्स में भी अपना अच्छी जगह बना चुकी है। Bajaj CT100X में 115cc का इंजन लगा हुआ है। इसमें सिंपल डिजाइन दिया गया है जो लोगों को पसंद आ रहा है। ARAI के अनुसार ये बाइक 104 Kmpl का माइलेज दे सकती है। इस बाइक में 4 स्पीड वाली गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। इसकी प्राइज की बात करे तो यह एक्स-शो रूम में 58 हजार रुपये से मिलना शुरू हो जाती है।

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें