Advertisment

Bikaner - Guwahati Express train accident : बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन हादसा लगभग 24 घंटे बाद, रेल मंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा

Bikaner - Guwahati Express train accident : बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन हादसा लगभग 24 घंटे बाद, रेल मंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा Bikaner-Guwahati Express train accident: Railway Minister visited the spot after about 24 hours after the Bikaner-Guwahati Express train accident

author-image
Bansal News
Bikaner - Guwahati Express train accident : बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन हादसा लगभग 24 घंटे बाद,  रेल मंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा

गुवाहाटी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले में घटनास्थल का शुक्रवार को दौरा किया, जहां बृहस्पतिवार को बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरने के कारण हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 36 अन्य लोग घायल हो गए हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) की प्रवक्ता ने बताया कि रेल मंत्री ने दुर्घटना स्थल पर पटरियों और रेल-इंजन (लोकोमोटिव) का निरीक्षण किया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है। पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले में दोमोहानी के निकट बृहस्पतिवार को बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे और कुछ डिब्बे पलट गए थे। एनएफआर की प्रवक्ता गुनीत कौर ने बताया कि वैष्णव सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर दोमोहानी रेलवे स्टेशन पहुंचे और दो मिनट के भीतर एक मोटर ट्रॉली पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। कौर ने कहा, ‘‘ उन्होंने पटरी और मरम्मत कार्यों की स्थिति का पता लगाने के लिए ट्रॉली से ही निरीक्षण किया।’’

Advertisment

दुर्घटनास्थल पर, मंत्री ने रेल-इंजन के ‘अंडरफ्रेम’ और उसके ‘ब्रेकिंग सिस्टम’ का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि एनएफआर के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता बृहस्पतिवार देर रात 12 बजकर आठ मिनट पर मौके पर पहुंचे और ट्रेनों की आवाजाही को सामान्य करने के लिए पटरियों के जीर्णोद्धार कार्य की निगरानी कर रहे हैं। कौर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ रेल के पटरी से उतरने के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, जिनमें से तीन मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में 36 अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से 23 लोगों का इलाज जलपाइगुड़ी के ‘सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ में चल रहा है, जबकि उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में छह लोग और मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल में सात लोग भर्ती हैं। एनएफआर के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार तड़के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचे और घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। सीआरपीओ ने बताया कि यात्रियों को निकालने का काम बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे पूरा हो गया था और फंसे हुए 290 यात्रियों को लेकर एक विशेष ट्रेन रात करीब नौ बजकर 50 मिनट पर घटनास्थल से गुवाहाटी के लिए रवाना हुई।

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जीपी सिंह ने ट्वीट करके उस विशेष ट्रेन के सुबह करीब साढ़े आठ बजे गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पहुंचने की जानकारी दी। एनएफआर ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा था कि हादसे के सयम ट्रेन में 1,053 यात्री सवार थे। भारतीय रेलवे ने मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए एक-एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों के लिए 25-25 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीआरपीओ ने बताया कि शुक्रवार को कम से कम 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों की सेवाएं उनके गंतव्य स्टेशनों से पहले ही समाप्त जाएंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को उनके प्रस्थान स्टेशनों की बजाय दूसरे स्टेशनों से शुरू किया जाएगा। वहीं, लंबी दूरी वाली अन्य 10 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

west bengal train accident today West Bengal Train ACCIDENT train accident west bengal train accident in west bengal Train accident north bengal train accident jalpaiguri train accident bikaner guwahati train accident Bikaner Guwahati express derailed bikaner guwahati express accident bikaner guwahati express bikaner express train accident bikaner express derailed bikaner express bengal train accident video bengal train accident update bengal train accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें